एनसीआई@बूंदी
विधि , मानव अधिकार एवं आरटीआई विभाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बूंदी जिला अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट सुमित पारीक को नियुक्त किया गया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह पूनिया ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से यह नियुक्ति की है।
एडवोकेट सुमित पारीक बूंदी के सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम पारीक के पुत्र हैं तथा वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक के भतीजे हैं। सुमित की इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित उनके अन्य समर्थकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
वहीं, सुमित ने जिला अध्यक्ष बनने पर बूंदी जिले के सभी कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेन्द्र सिंह सहित सभी कांग्रेस नेताओं का आभार जताया है। साथ ही विश्वास दिलाया है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी तरह निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
