एनसीआई@कोटा
भाजपा हाड़ोती सम्भाग के मीडिया विभाग, सोशल मीडिया एवं आईटी की संयुक्त कार्यशाला शुक्रवार, 27 अक्टूबर को झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल के पीछे राजरानी टावर में आयोजित की जाएगी। यह सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
भाजपा कोटा सम्भाग मीडिया विभाग के सम्भागीय सह-संयोजक राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, भाजपा कोटा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, कोटा संभाग के लिए प्रदेश प्रवक्ता अटल खंडेलवाल व प्रदेश मीडिया समन्वयक कोटा संभाग प्रीत मिश्रा सम्बोधित करेंगे।
शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में कोटा सम्भाग के अंतर्गत कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़ मीडिया विभाग, सोशल मीडिया विभाग, आईटी विभाग के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के संयोजक एवं सह संयोजक सहित कोटा सम्भाग स्तरीय टोली, सम्भाग के जिलों के जिला संयोजक एवं जिला सहसंयोजक, सम्भाग के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों से विधानसभा संयोजक एवं सहसंयोजक आमंत्रित किए गए हैं।
