राजस्थान विधानसभा की सीटों की काउंटिंग जारी, बीजेपी की बढ़त… अपडेट जारी, पेज पर बने रहें
एनसीआई@जयपुर
सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई 199 विधानसभा सीटों की
गिनती में से सभी सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इन पर फिलहाल बीजेपी को लगातार बढ़त मिलती नजर आ रही है। बीजेपी को अभी तक 115 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस को 68 सीटें हासिल हो सकती हैं। 16 सीटों पर अन्य आगे हैं। अभी तक कुल 29 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी कहीं भी आगे नहीं है।
सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत लगातार आगे बने हुए हैं। बड़ी जानकारी यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ उदयपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। बहुत बड़ी खबर टोंक से सचिन पायलट पहले राउंड में पिछड़ने के बाद दूसरे राउंड में हुए काफी आगे हुए। बीजेपी के सतीश पूनिया आमेर विधानसभा सीट पर अब आगे हो गए हैं। कोटा से कांग्रेस के शांति धारीवाल पीछे चल रहे हैं, बीजेपी के प्रहलाद गुंजल आगे हैं। कांग्रेस के बीकानेर जिले से दिग्गज बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी और गोविंदराम मेघवाल भी पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आगे हुए। राजेंद्र राठौड़ पीछे चल रहे हैं।
केकड़ी से कांग्रेस के रघु शर्मा पीछे हुए, बीजेपी के शत्रुघ्न गौतम आगे।
सवाई माधोपुर से बीजेपी के किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं।
राजसमंद से बीजेपी की दीप्ति किरण माहेश्वरी आगे चल रही हैं।
बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से बीजेपी के बागी रविंद्र सिंह भाटी आगे चल रहे हैं।
झालरापाटन से वसुंधरा राजे बड़े अंतर से जीतीं।
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया चुनाव हारे।
डीडवाना से भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार यूनुस खान आगे हुए।
• बूंदी विधानसभा सीट पर 11वें राउंड तक में कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को कुल 38027 वोट मिल चुके थे, वहीं भाजपा के अशोक डोगरा को 30788 वोट मिले। निर्दलीय भाजपा के बागी रुपेश शर्मा को 14795 वोट हासिल हुए हैं। इस प्रकार अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार 7239 मतों से आगे चल रहे हैं।
• हिंडोली विधानसभा सीट पर हुए सातवें राउंड की काउंटिंग तक कांग्रेस के अशोक चांदना को कुल 34056 वोट मिले थे। इसके अलावा भाजपा के उम्मीदवार प्रभु लाल सैनी को 22052 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कांग्रेस के अशोक चांदना 12004 वोटो से आगे चल रहे थे।
• केशवरायपाटन सीट पर हुई 12 वें राउंड की काउंटिंग तक कांग्रेस के उम्मीदवार सीएल प्रेमी को 45173 व बीजेपी की उम्मीदवार चंद्रकांता मेघवाल को 36517 वोट मिल चुके थे। इस प्रकार कांग्रेस के उम्मीदवार सीएल प्रेमी 8656 मतों से आगे चल रहे थे।
इस खबर में आंकड़ों को उनमें हो रहे बदलाव के साथ लगातार अपडेट किया जा रहा है।
नोट-अपडेट परिणाम जानने के लिए इस पेज पर बने रहें
