महेन्द्र राठौर ने जन्मदिन पर 20 वीं बार किया रक्तदान
एनसीआई@बूंदी
महेन्द्र राठौर सहसपुरिया ने अपने 35 वें जन्मदिन के अवसर पर आज बुधवार को 20 वीं बार किया रक्तदान किया।
महेन्द्र पहले जरूरत पड़ने पर गुजरात व उदयपुर में रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मैं समय-समय पर रक्तदान करता रहता हूं, ताकि जरूरतमंद को नया जीवनदान मिल सके।
महेन्द्र के जन्मदिन पर उनके साथ दो साथियों नोरत मल राठौर शीतला का खेड़ा व अभय राठौर बूंदी ने भी ब्लड बैंक में रक्तदान किया। मिल्क बैंक मैनेजर ममता अजमेरा ने बताया कि इस अवसर पर सांवरिया सेठ नवयुवक मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम राठौर सहित मुकेश डोडरिया, दिनेश मीणा, योगेश राठौर व लोकेश राठौर भी मौजूद रहे।
