April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

दसवीं की छात्रा को गर्म पानी डालकर झुलसाया, शादी के लिए बना रहा था दबाव, जान से मारने की देता था धमकी

दसवीं की छात्रा को गर्म पानी डालकर झुलसाया, शादी के लिए बना रहा था दबाव, जान से मारने की देता था धमकी

एनसीआई@अजमेर

रामगंज थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय बालिका को एक सिरफिरे के द्वारा गर्म पानी फेंककर जलाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक पर बेटी का पीछा कर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। रामगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की दसवीं की छात्रा है। उसकी मां ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी बेटी को एक युवक पीछा कर परेशान करता है। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। मना करने और बात नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है।

मां ने बताया कि युवक एक फरवरी को उनके घर आया और मेरी बेटी पर गर्म पानी डालकर जला दिया। आए दिन बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। कहता है- उसने किसी और लड़के से शादी की तो जान से मार देगा। इस शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.