खत्म हुआ देश की पहली सीएनजी बाइक का इंतजार, जून में होगी लॉन्च, 1 किग्रा में इतने किमी दौड़ेगी
देश की पहली सीएनजी बाइक का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। इस बाइक को बजाज ऑटो तैयार कर रही है। अब नई खबरों के मुताबिक, कम्पनी ये बाइक इस साल जून में लॉन्च कर सकती है।
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क
देश की पहली सीएनजी बाइक का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। इस बाइक को बजाज ऑटो तैयार कर रही है। अब नई खबरों के मुताबिक, कम्पनी यह बाइक इस साल जून में लॉन्च कर सकती है। पहले ऐसी खबरें थी कि इसे 2025 तक लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इस बाइक के नाम के बारे में कोई खबर नहीं आई है। कम्पनी इस बाइक को इस तरह से पेश करने की योजना बना रही है कि यह 100cc से 160cc तक के कई सेगमेंट की जरूरतों को पूरा कर सके।
बजाज ऑटो के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने कहा है कि सीएनजी क्लीनर डीजल की तुलना में ज्यादा एफिशिएंट है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि सीएनजी नेगलिजिबल पार्टिकुलर मैटर एमिशन के कारण डीजल की तुलना में ज्यादा क्लीन फ्यूल है, लेकिन यह शून्य-उत्सर्जन फ्यूल नहीं है। यही वजह है कि कम्पनी अपने पोर्टफोलियो में लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG), कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG), इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल जैसे मॉडल को शामिल करने पर भी काम कर रही है। इसे आने वाले सालों में लॉन्च किया जाएगा।
कम्पनी और देश की पहली सीएनजी बाइक प्लेटिना हो सकती है। इसका कोडनेम ब्रूजर E101 है। इसका डेवलपमेंट आखिरी चरण में है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि कम्पनी के लिए सब कुछ प्लानिंग के अनुसार हुआ तब 6 महीने से सालभर के अंदर कम्पनी सीएनजी बाइक को लॉन्च कर देगी। इसके कुछ प्रोटोटाइप बनाए जा चुके हैं। मोटे तौर पर 1.2Kg टेंक से 120Km का माइलेज मिलता है।
बजाज अपने पोर्टफोलियो में ‘क्लीनर फ्यूल’ की हिस्सेदारी का विस्तार करना चाहती है, जिसमें ईवी, इथेनॉल, एलपीजी और सीएनजी का पूरा स्पेक्ट्रम शामिल है। वो शुरुआत में सालाना करीब 1 से 1.20 लाख सीएनजी बाइक का प्रोडक्शन करेगी। जिसे बाद में बढ़ाकर करीब 2 लाख यूनिट तक बढ़ाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कम्पनी ने सीएनजी बाइक पर काम शुरू कर दिया है। इसका प्रोडक्शन औरंगाबाद प्लांट में किया जा रहा है।
