पोर्न मूवी देखने के आदी मौलवी ने बच्चे के साथ किया जबरन कुकर्म, फिर मार कर लाश बोरे में डाल कुएं में फेंक दी, साथी मौलवी सहित गिरफ्तार (वीडियो)
एनसीआई@फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
जिले के मलवां थाना क्षेत्र के एक कुएं में मिली 9 वर्षीय बच्चे की लाश के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इसके अनुसार बच्चे की लाश के हाथ-पैर बांधकर बोरी में डालकर फेंका गया था। बोरी से शव निकाला गया तो बच्चे के मुंह पर टेप चिपका मिला था। पुलिस ने इस मामले में मदरसे के दो मौलवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि मोबाइल पर पोर्न मूवी देखने के आदी मौलवी ने बच्चे के साथ जबरन कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। वह चिल्ला नहीं पाए, इसलिए उसके मुंह पर टेप लगा दी थी। बच्चे की लाश को ठिकाने लगाने में उसके सहयोगी मौलवी ने उसका साथ दिया था। यह मौलवी उसका रिश्तेदार भी है।
मलवां थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने 30 जून की दोपहर पुलिस को सूचना दी थी कि उसका 9 वर्षीय बच्चा एक दिन पहले, 29 जून से लापता है। इसी बीच स्थानीय निवासियों को कुएं के बाहर बच्चे की टोपी और चप्पल मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं को खंगाल तो उसमें से एक बोरा निकला। बोरे को खोलने पर उसमें से बच्चे का शव निकला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे व मुंह पर प्लास्टिक टेप चिपकी हुई थी।
तहकीकात में यह मिली सफलता
इस मामले में तहकीकात करने के बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने ने बुधवार को मदरसे के दो मौलवियों दिलनवाज (22) और रकीमुद्दीन (39) को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपने अपराध को कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से वारदात को अंजाम देने में काम में ली गई सेलो टेप, रस्सी का टुकड़ा और मोटर साइकिल बरामद कर ली।
पुलिस ने यह जानकारी दी
मलवां थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी मौलवी दिलनवाज पोर्न मूवी देखने का आदी है। ऐसी ही एक पोर्न मूवी देखने के बाद उसने मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे को अकेला पाकर जबरन कुकर्म किया। इसके बाद राज खुल जाने के डर से उसने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपी मदरसे का संचालन करते थे। मृतक बच्चा इनके मदरसे का सबसे कम उम्र का बच्चा था।
यह रिश्ता है दोनों मौलवियों में
एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त रिश्ते में साले-बहनोई हैैं। मामले में सभी पक्षों की गहराई से जांच की जा रही है। अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। मौलवी दिलशाद जब बच्चे से कुकर्म करने लगा तो यह चिल्लाने लगा था। इस पर दिलशाद ने रस्सी से उसके हाथ पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया था। मदरसे में करीब 20 बच्चे पढ़ते थे। इस मामले में बाल कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक विभाग भी अपनी कार्रवाई कर रहे हैं।
