April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा में कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध, बिजली कटौती सहित कई अन्य मुद्दों पर जमकर घेरा

कोटा में कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध, बिजली कटौती सहित कई अन्य मुद्दों पर जमकर घेरा

एनसीआई@कोटा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा दक्षिण की ओर से शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर डबल इंजन वाली राजस्थान सरकार का पुतला फूंका गया। इस आंदोलन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा दक्षिण के अध्यक्ष जोगेन्द्र बीरवाल जोन्टी व जयेश शृंगी ने किया। इसमें कोटा दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन भी शामिल रहे। इनकी मांगों में प्रमुख रूप से जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना शामिल था।

ब्लॉक अध्यक्ष जोन्टी ने बताया कि राजस्थान में भीषण गर्मी में भी अघोषित बिजली कटौती आमजन पर कहर ढा रही है। इसके बावजूद बिजली के फिक्स्ड चार्ज में वृद्धि कर सरकार ने प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ डालने का जनविरोधी काम किया है। इस प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार की आंखों पर से पट्टी हटाकर इस हालत से अवगत कराना था।

बिजली की 4 से 18 घंटे तक अघोषित कटौती

जोन्टी ने कहा- शहर, गांव व छोटे कस्बों में 4 से 18 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा कोटा शहर में कभी भी पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है। कुछ समय पूर्व भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, महिला प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम एवं कोटा-बूंदी के सभी नेताओं ने कोटा मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए चेताया था।‌ मगर उस पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

महिला प्रदेश अध्यक्ष यह बोलीं

प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने कहा-प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्णतया चौपट हो गई है। कोटा सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या, लूट, अपहरण, चैन स्नेचिंग जैसे गम्भीर अपराध प्रदेश को शर्मशार कर रहे हैं। आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। प्रदेश में अनेक क्षेत्रों में पेयजल संकट के बावजूद पानी की आपूर्ति करने में सरकार असफल रही है।

कांग्रेसी पार्षदों के साथ भेदभाव

ब्लॉक अध्यक्ष जयेश शृंगी ने कहा कि कोटा की दो नगर निगमों को सरकार एक करने का निर्णय करने जा रही है। नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों के कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर द्वेषता पूर्ण कार्यवाही की जा रही है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ प्रदेश की जनता के जनहित मुद्दों लिए संघर्ष करता रहेगा।

प्रदर्शन में इन्होंने की शिरकत

प्रदर्शन में महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम, मंडल अध्यक्ष श्याम गौतम, नरेन्द्र हाड़ा, संजय जैन, करण नरुका, प्रेमराज पालीवाल, चेतन पारेता, प्रवीण नंदवाना, पार्षद कपिल शर्मा, अनुराग गौतम, गफ्फार हुसैन, सुमन पेशवानी, प्रफुल्ल पाठक, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा, एससी जिलाध्यक्ष दिनेश खटीक, प्रमोद त्रिपाठी, धन्नालाल मेघवाल, राकेश गुप्ता, तरुण चतुर्वेदी, योगेश विजय, उर्मिला शर्मा, अमोलक देवी, रेहाना अंसारी, शकुंतला जोशी, स्नेहलता मेसी, जाईदा, शबनम अंसारी, प्रेम लाहौरिया, अमित दाधीच, मुकेश चौधरी, खेमराज सिंह, गजेन्द्र सैनी, किशन खत्री, सिद्दीक अंसारी, शिवराज गुर्जर, पिंटू कटारिया, पंकज यादव, श्याम गौतम, शशि शर्मा, रोहित व्यास, लोकेन्द्र मीणा, कमलेश मीणा, हरीश शर्मा, अशोक शर्मा, मुकेश अजमेरा, लोकेश बिन्नी, नजीर हुसैन, सुन्दर सिंह, लवली जैन, बसंत तिवारी, सुनील पांडे, ताहिर खान, अजय कासलीवाल, लोकेश लालवानी, अली खान, हर्ष पेशवानी, जियाउद्दीन राजा, रोहित राठौर, करण जैन, नैतिक जैन, करण रैगर, राहुल गुर्जर, हर्ष परेशान, बनवारी शर्मा, भरत कुशवाह, रमेश यादव, मनोज अजमेरा, कुशल सेन, अश्विनी चंदेल, अमित सिंह चौहान आदि कांग्रेस पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.