पिता ने 3 साल के बेटे को पार्क में ले जाकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, लोग छुड़ाकर अस्पताल ले गए, मृत घोषित
एनसीआई@बीकानेर
मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में सौतेले पिता ने 3 साल के बेटे को पार्क में ले जाकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। आसपास के लोग उसे छुड़वा कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इस मासूम को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर हुए मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है।
यह है पूरा मामला
मुक्ता प्रसाद कॉलोनी थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया- बिहार के बोरेज टोले, समस्तीपुर जिले की निवासी अनीता सदा ने अपने दामाद धीरज (35) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि उसकी बेटी से धीरज को 3 बच्चे हैं। धीरज ने दूसरी शादी कर ली थी।
धीरज उनके दोहिते जीतू (3) को करणी इंडस्ट्रियल एरिया के पार्क में ले गया। बच्चा कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इससे बच्चा फर्श पर गिर गया तो उसे लातों से पीटा, छाती पर भी मारा। आसपास लोगों ने देखा तो दौड़कर उसे छुड़ाया और हॉस्पिटल लेकर गए। वहां उसकी मौत हो गई।
