70 पार के सभी लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, बीजेपी ने घोषणा पत्र में किया था वादा
एनसीआई@नई दिल्ली
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने की मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस कदम से 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा। बुजुर्गों को आयुष्मान भारत स्कीम के तहत 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो।

5 लाख का अतिरिक्त कवरेज
केबिनेट ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज की मंजूरी दी। बुजुर्गों को आयुष्मान भारत स्कीम के तहत 5 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। अगर पहले से कोई परिवार आयुष्मान में शामिल है और इसमें कोई 70 साल से ज्यादा की उम्र का सदस्य है तो 5 लाख का अतिरिक्त कवरेज मिलेगा। केन्द्रीय केबिनेट ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने को मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस कदम से 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।
इस कवरेज का उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवारों के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपए के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है। सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा।
इन्हें मिलेगा लाभ
70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो पहले से ही केन्द्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, या तो अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं या एबी पीएमजेएवाई का विकल्प चुन सकते हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना
यह स्पष्ट किया गया है कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत हैं, वे एबी पीएम-जेएवाई के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे। एबी पीएम-जेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना है, जो 12.34 करोड़ परिवारों के 55 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है।
