April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 7 में से 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की

राजस्थान उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 7 में से 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान विधानसभा उप चुनाव के लिए बीजेपी ने 7 में से 6 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है। केवल चौरासी विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित करना बाकी है।

इस सूची के अनुसार दौसा से बीजेपी ने जगमोहन मीणा को टिकट दिया है। यह राज्य के केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बड़े भाई हैं। वहीं झुंझुनूं से राजेन्द्र भांबू को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी क्रम में रामगढ़ (अलवर) से सुखवंत सिंह को टिकट दिया है। देवली-उनियारा से राजेन्द्र गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किया है। खींवसर से रेवंतराम डांगा पर बीजेपी ने भरोसा किया है। बीजेपी ने सलूम्बर से शांता देवी मीणा को मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.