April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

उत्तर प्रदेश में हुआ 11 वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण, राजस्थान के रेलवे स्टेशन पर रोती हुई मिली, दो युवकों ने किया था बेहोश

उत्तर प्रदेश में हुआ 11 वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण, राजस्थान के रेलवे स्टेशन पर रोती हुई मिली, दो युवकों ने किया था बेहोश

एनसीआई@अजमेर

जिले के नसीराबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) को एक नाबालिग लड़की रोते हुए मिली। पूछताछ में इसने बताया कि वह प्रयागराज की रहने वाली है। स्कूल जाते समय दो युवकों ने बेहोश कर अपहरण कर लिया था। होश आया तो वह ट्रेन में थी। उस ट्रेन से उतरकर घर जाने के लिए दूसरी ट्रेन में बैठ‌ी, मगर यहां पहुंच गई।

इसके बाद आरपीएफ के अधिकारियों ने बच्ची से परिजनों की जानकारी लेकर उन्हें सूचना दे दी। साथ ही उसका मेडिकल मुआयना करवा कर चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया।

गश्त के दौरान रोती हुई दिखी

आरपीएफ के नसीराबाद चौकी प्रभारी (एसआई) गिरधारीलाल शर्मा ने बताया- रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह गश्त कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म पर एक लड़की अकेली बैठी रोती दिखी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी उम्र 17 साल है। गुरुवार, 14 नवम्बर की सुबह वह घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में बाइक पर दो युवक आए और उसके मुंह पर रुमाल लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई।

लड़की ने आगे बताया- जब होश आया तो वह ट्रेन में थी। जयपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर घर जाने के लिए दूसरी ट्रेन में चढ़ गई। बाद में पता चला कि वह ट्रेन प्रयागराज नहीं जाती। इसके बाद नसीराबाद स्टेशन पर उतर गई।

नाबालिग के परिजनों को फोन पर दी सूचना

सब इंस्पेक्टर ने बताया-नाबालिग के परिजन प्रयागराज से अजमेर आने के लिए निकल चुके हैं। नाबालिग के बताए गए घटनाक्रम से ऐसा सम्भव है कि किसी गिरोह के गुर्गों ने उसका अपहरण किया और किसी कारण ट्रेन में छोड़कर भाग गए।

चौकी प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसी के साथ अजमेर से चाइल्ड हेल्प लाइन के कर्मचारी भी नसीराबाद पहुंचे। इसके बाद नाबालिग का मेडिकल मुआयना करवाने के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.