लगातार दूसरी बार कोटा शहर जिलाध्यक्ष बने राकेश जैन का कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत-अभिनंदन, आतिशबाजी कर बांटीं मिठाइयां
जैन ने मंदिर दर्शन किया, गायों को चारा डाला व सुंदरकांड में सहभागी बन धर्मलाभ प्राप्त किया
एनसीआई@कोटा
राकेश जैन के लगातार दुबारा भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष बनने पर उनका मंगलवार को भी कोटा शहर में कई स्थानों पर भव्य अभिनंदन किया गया। सुबह से शुरू हुआ स्वागत-अभिनंदन का दौरा देर शाम तक जारी रहा।
जीएमए प्लाजा के सभागार में सुबह से लेकर शाम तक उनका अभिनंदन करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य समर्थकों व परिचितों का तांता लगा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के माध्यम से शहरवासियों ने जिलाध्यक्ष राकेश जैन को साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं भी कीं। इससे पहले जैन ने सुबह गोदावरी धाम पहुंच बालाजी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वहां गायों को अपने हाथों से चारा खिलाया। दादाबाड़ी मंडल अध्यक्ष लव आजाद, मंडल प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह हाड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र ऋषि के नेतृत्व में भाजपा दादाबाड़ी मंडल के द्वारा गोदावरी धाम मंदिर में जिलाध्यक्ष राकेश जैन को मालाओं से लाद दिया गया। इस अवसर पर यह कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर जिलामंत्री रेखा खेलवाल, पार्षद रामबाबू सोनी, कुलदीप सिंह तलवार, दादाबाड़ी मंडल के पार्टी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।

जीएम प्लाजा मार्केट में व्यापारियों ने ऐसे जताई खुशी
इस क्रम में जीएम प्लाजा मार्केट में सभी व्यापारियों ने भी जिलाध्यक्ष राकेश जैन को मालाएं पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। यहां भी आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर रमेश आहुजा, आकाश खुराना, जगदीश भागवानी, आदेश जैन सहित अन्य व्यापारी खासी संख्या में मौजूद रहे।
नयापुरा मंडल कार्यकर्ताओं ने ऐसे दिखाया उत्साह
भाजपा नयापुरा मंडल अध्यक्ष संजय समीर सैनी व प्रतिनिधि सोनिया राठौड़ के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद सर्किल, नयापुरा पर भाजपा नयापुरा मंडल के कार्यकर्ताओं व आमजन ने मिठाइयां वितरित कर व शानदार आतिशबाजी कर राकेश जैन को दोबारा भाजपा कोटा शहर जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया के मयंक सेठी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र खींचीं आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्टेशन पर भी खूब उमड़े भाजपा कार्यकर्ता
वहीं, स्टेशन पर हरिकांत लवानिया के नेतृत्व में लवानिया बिल्डिंग मैटेरियल, अन्नपूर्णा रसोई के सामने, रंगपुर रोड पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन को पुष्प मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाई। यहां भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नव आमजन शामिल रहे।

सुंदरकांड पाठ में शामिल हो लिया धर्म लाभ
निशा हाड़ा द्वारा खेड़ली फाटक स्थित सुभाष कॉलोनी की न्यू सरस्वती स्कूल की गली में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर निशा हाड़ा सहित यहां मौजूद अन्य धर्म प्रेमियों व कार्यकर्ताओं ने भी राकेश जैन को मालाएं पहनकर जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।
