April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मोडिफाइड साइलेंसर लगे दुपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर की कार्रवाई, 149 जब्तशुदा मोडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से नष्ट किया (वीडियो)

मोडिफाइड साइलेंसर लगे दुपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर की कार्रवाई, 149 जब्तशुदा मोडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से नष्ट किया (वीडियो)

एनसीआई@कोटा

एसपी कोटा सिटी व एएसपी शहर / मुख्यालय कोटा शहर के निर्देशन में यातायात व कोटा शहर पुलिस द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर दहशत फैलाने वाले 234 बाइक चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की गई। इसके तहत 159 मोडिफाइड साइलेंसरों को जप्त करके खुलवाया गया।

मोडिफाइड साइलेंसर लगे दुपहिया वाहनों के चालकों द्वारा जानबूझकर तेज आवाज में अचानक फटाके (धमाके) जैसी आवाज निकालने से सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इससे आमजन को भी काफी समस्या/ दहशत का सामना करना पडता है। मोडिफाइड साइलेंसर लगवाना गैर कानूनी है। यह मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने से दंडनीय है।

जप्तशुदा 149 मोडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर द्वारा नष्ट किया गया। मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर दहशत फैलाने वाले बाइक चालकों के खिलाफ कोटा शहर पुलिस लगातार कार्रवाई जारी रखेगी तथा मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के चालकों से जानकारी प्रप्त कर मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्रियों व मोडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

शहरवासियों से अपील

कोटा पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। दुपहिया वाहनों पर मोडिफाई साइलेंसर का उपयोग ना करें। जिन वाहन चालकों ने मोडिफाई साइलेंसर लगा रखे हैं, उन्हें हटवा लें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। आमजन मोडिफाई साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्रियों व मोडिफाई साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों व मोडिफाई साइलेंसर लगे दुपहिया वाहनों की फोटो / वीडियो पुलिस नियंत्रण कक्ष कोटा शहर के वाट्सअप नम्बर 9530442777 पर भिजवाएं। साथ ही यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के नम्बर 07442350741 पर सूचना दें, ताकि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.