April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गूगल मेप के कारण जान पर बन आई, ट्रक-कारों की हो गई भिड़ंत, टक्कर के बाद इनोवा डिवाइडर फांदकर 2 कारों से टकराई, एयरबैग ने बचाई 4 की जान

गूगल मेप के कारण जान पर बन आई, ट्रक-कारों की हो गई भिड़ंत, टक्कर के बाद इनोवा डिवाइडर फांदकर 2 कारों से टकराई, एयरबैग ने बचाई 4 की जान

एनसीआई@सीकर

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर लाखनी मोड़ के पास खाटूश्याम जी जाने के लिए गूगल मेप का सहारा ले रही पंजाब नम्बर की इनोवा कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रहा ट्रक, इनोवा से जोरदार तरीके से जा टकराया। इससे इनोवा कार डिवाइडर फांदकर सामने से आ रही दो अन्य कारों से जा टकराई।

इस हादसे में कार में सवार आरएसएस अधिकारी राकेश कुमार व उनका चालक घायल हो गए। इन्हें रींगस के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को जयपुर रैफर कर दिया गया। एएसआई सीताराम जाट ने बताया कि तीनों कारों में सवार 6 लोगों में से 4 लोग एयरबैग खुलने से गम्भीर चोटों से बच गए।

पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में पाया कि गूगल मेप के कारण रास्ता भटकने और अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि लाखनी मोड़ पर अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं, जिसके लिए बेहतर सिग्नलिंग और सड़क डिजाइन की जरूरत है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एएसआई सीताराम जाट के अनुसार-इनोवा सवार युवक प्रेम सिंह निवासी फाजिल्का जिला पंजाब, सीकर से खाटूश्यामजी जा रहा था। गाड़ी गूगल मेप पर चल रही थी। इनोवा खाटू जाने के लिए लाखनी मोड़ से टर्न लेने वाली थी, लेकिन थोड़ा आगे निकल गई। इसके बाद रास्ता पीछे छूटने का पता चलने पर इनोवा ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने इनोवा कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद इनोवा कार डिवाइडर फांदकर सड़क के दूसरी तरफ दो कारों से टकरा गई।

इनोवा गाड़ी की टक्कर से इटियोस गाड़ी में सवार आरएएस अधिकारी राकेश गढ़वाल निवासी झुंझुनूं) व उनके चालक शंकर लाल मीणा निवासी लालसोट (दौसा) भी घायल हो गए। जिन्हें रींगस में उपचार के बाद दौसा रैफर कर दिया गया। हालांकि, इनके चोट ज्यादा गम्भीर नहीं है दोनों खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.