April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा: पंचायत व निकाय चुनाव बहाली एवं स्थानीय सरकारों के मुद्दे पर कांग्रेस का स्वराज बचाओ अभियान: आरोप लगाया-चुनाव आयोग ने अपनी स्वायत्तता खो दी, भाजपा का एजेंट बन गया

कोटा: पंचायत व निकाय चुनाव बहाली एवं स्थानीय सरकारों के मुद्दे पर कांग्रेस का स्वराज बचाओ अभियान: आरोप लगाया-चुनाव आयोग ने अपनी स्वायत्तता खो दी, भाजपा का एजेंट बन गया

एनसीआर@कोटा

कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव ने कोटा के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग पर गम्भीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा स्थानीय सरकारों को कमजोर कर लोकतंत्र की जड़ों को खोखला कर रही है।

डॉ. यादव ने कहा- “संविधान के अनुच्छेद 243(E)और 243(U) में स्पष्ट लिखा है कि पांच वर्ष पूरे होने से पहले ही चुनाव करवाना अनिवार्य है, लेकिन राजस्थान में चुनाव आयोग अपनी स्वायत्तता छोड़कर भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। जब आयोग सरकार का एजेंट बन जाए तो लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता।”

उन्होंने आरोप लगाया कि, “भाजपा परिसीमन का बहाना बनाकर चुनाव टाल रही है, जबकि बिना नई जनगणना के परिसीमन सम्भव ही नहीं है। कोटा दक्षिण नगर निगम में तो लोकतंत्र का खुला मजाक है, जहां मेयर और नेता प्रतिपक्ष दोनों ही भाजपा से हैं।”

डॉ. यादव ने बताया कि स्वराज बचाओ अभियान के तहत पांच लाख हस्ताक्षर एकत्र कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। अब पूरे राजस्थान में स्वराज बचाओ पदयात्रा निकाली जाएगी। इस अभियान में स्थानीय सरकारों से सम्बंधित प्रमुख मांगें हैं –

• चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों का नियम समाप्त करना
• स्थानीय प्रतिनिधियों को एमएलए-एमपी की तरह पेंशन देना
• संविधान की 11वीं व 12वीं अनुसूची के विषय स्थानांतरित करना
• ग्राम सभा और वार्ड सभाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग व जियो टेगिंग अनिवार्य करना

बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर जिलाध्यक्ष अनिल सुवालका ने बताया कि अगले महीने संगठन द्वारा दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा और चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि संगठन में कांग्रेस की रीति-नीति को समझने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाया जा सके। संगठन आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में वार्डों में जमीनी स्तर पर पार्टी से जुड़े लोगों को ज्यादा से ज्यादा उमीदवार बनाया जाए, इसके लिए भी प्रयास करेगा।

बैठक में उप महापौर पवन मीणा, देहात अध्यक्ष अब्दुल हमीद गोड, सचिव रजिया बानो, आरके मीणा, अलवर जिला अध्यक्ष उमेद लाल मीणा, डॉ. हर्षित गौतम, पार्षद मोहन मेघवाल, प्रकाश सुवालका पिन्टू, दीपक नागर, कपिल पारेता, विनोद गौतम, दीपक राजावत, बृजमोहन सैनी, मुरारी मीणा, अशोक मेघवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.