July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बिरला के जन्मदिन पर माटूंदा में रक्तदान करने वाले 52 रक्तदाताओं का ओएसडी दत्ता ने किया सम्मान

बिरला के जन्मदिन पर माटूंदा में रक्तदान करने वाले 52 रक्तदाताओं का ओएसडी दत्ता ने किया सम्मान

एनसीआई@बूंदी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन 4 दिसम्बर को माटूंदा गांव में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले 52 युवाओं को सोमवार, 26 जनवरी को बिरला के ओएसडी एवं राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता ने सम्मानित किया।

माटूंदा गांव में ही आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व सरपंच एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष‌ महेन्द्र कुमार शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि कोटा जिला देहात भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, बूंदी भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम गुर्जर, मन की बात के जिला संयोजक भरत शर्मा, गुरुद्वारा कमेटी बूंदी के प्रधान सुखजिंन्द्र सिंह, नगर परिषद बूंदी के पूर्व सभापति महावीर मोदी, नगर पालिका बूंदी के पूर्व अध्यक्ष भगवान लाडला, भाजपा खटकड़ मंडल संयोजक बलराम यादव, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, अध्यक्ष अभिभाषक परिषद बूंदी नारायण सिंह गौड़, अनिल जैन (तालेड़ा), सर्वोदय एजुकेशन संस्थान के चैयरमेन एजी मिर्जा‌, धनवा रिसोर्ट के चैयरमेन गुड्डू धनवा, डॉ. अजहर मिर्जा, डॉ. मजहर मिर्जा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष फारुक राणा, आकोदा सरपंच श्योजी गुर्जर, केवल कृष्ण शर्मा पूर्व अध्यक्ष क्यूएसएस, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व महामंत्री घासीलाल वर्मा, रक्तदाता राजेश खोईवाल, चंद्र प्रकाश सैनी, सत्य नारायण सैनी, वरिष्ठ नेता महेश जिंदल, पार्षद पेंशू सिंह, बलदेव राज शर्मा, पूर्व पटवारी विनोद कुमार शर्मा व सेन्ट्रल बैंक बूंदी की डायरेक्टर रेनू शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।

रक्तदान शिविर के संयोजक‌ रहे व कार्यक्रम के संचालक दीक्षांत शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव दत्ता ने जिन 52 रक्तदाताओं को माला पहना कर सम्मानित किया, उनमें सुखपाल गुर्जर, दयाराम गुर्जर, रामदयाल राठौर, श्याम सुंदर राठौर, भीम शंकर राठौर, मोहन लाल नागर, मुकेश राठौर, दीपक राठौर, अर्जुन रैगर, बंटी मेहरा, द्वारिका लाल शर्मा, विनोद चंदेल, कमल शर्मा, गोपाल गुर्जर, सत्य नारायण गुर्जर कुंवारती, सुरेंद्र शर्मा, प्रहलाद गुर्जर, प्रीतम पाल शर्मा, लवदीप शर्मा, यश पाल शर्मा, वरुण शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, चंचल शर्मा, प्रेम शर्मा, नेहा शर्मा, शीतल शर्मा, गरिमा शर्मा, दुर्गा लाल बैरवा, कालू बैरवा, लाला बैरवा, कजोड़ बागरिया, सरदार सतनाम सिंह, सरदार बचन सिंह, सरदार अमर सिंह आदि शामिल रहे।

इनके अलावा दत्ता ने रोज सुबह 4 बजे से 21 किलोमीटर की दौड़ लगाने वाले 65 वर्षीय ग्रामीण गिर्राज सिंह हाड़ा व कनाड़ा में होम डेकोर कम्पनी के संचालक माटूंदा के ही निवासी जगदीश सिंह संधु को भी गांव के युवाओं को उनकी कम्पनी में रोजगार देने का वादा करने पर सम्मानित किय। दत्ता ने सभी रक्तदाताओं की तारीफ की व अन्य युवाओं से भी बढ़चढ़ कर रक्तदान करने की अपील की। पूर्व सरपंच महेन्द्र कुमार शर्मा ने दत्ता का इस कार्यक्रम में आगमन पर आभार जताया। प्रारम्भ में दत्ता का 20 किलो फूलों के हार से स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.