April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ये तो खेला हो गया: ममता बनर्जी को अपनी ही फोर्स पर नहीं रहा भरोसा, कहा, ‘बंगाल पुलिस मुझे भूल गई है’, साथ ही धमकी दी- ‘4 मई के बाद यहीं रहना है’

ये तो खेला हो गया: ममता बनर्जी को अपनी ही फोर्स पर नहीं रहा भरोसा, कहा, ‘बंगाल पुलिस मुझे भूल गई है’, साथ ही धमकी दी- ‘4 मई के बाद यहीं रहना है’

पश्चिम बंगाल चुनाव में चुनाव प्रचार के बीच सीएम ममता बनर्जी ने खिदिरपुर में अपनी ही पुलिस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि “यहां की पुलिस भी अब बीजेपी की हो गई है।” ममता ने समर्थकों को दंगों की साजिश और गिरफ्तारी के प्रति आगाह करते हुए अपील की कि वे खाना बनाना छोड़कर मशीनों का पहारा दें। 142 सीटों की इस जंग में ममता का यह रुख ‘करो या मरो’ का संकेत है।

एनसीआई@कोलकाता

पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले खिदिरपुर की जनसभा में ममता बनर्जी ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने बंगाल के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री ने मंच से खुलेआम दहाड़ते हुए कहा, “यहां की पुलिस भी अब बीजेपी की हो गई है, वे मुझे भूल चुके हैं।” सत्ता के शीर्ष पर बैठी एक मुख्यमंत्री का अपनी ही पुलिस पर से भरोसा उठ जाना, बंगाल चुनाव के इस मोड़ पर कई गहरे संकेत दे रहा है। ममता ने न केवल खाकी पर निशाना साधा बल्कि समर्थकों को यहां तक चेतावनी दे दी कि दंगे कराकर आपको गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। ममता का यह बदला हुआ अंदाज साफ बता रहा है कि 142 सीटों की यह जंग अब ‘करो या मरो’ की स्थिति में तो पहुंच ही चुकी है। इसके अलावा अब मंजिल पर पहुंचना टीएमसी को भी मुश्किल लग रहा है।

ममता बनर्जी के सम्बोधन के मुख्य प्‍वाइंट्स-

• EVM पर गम्भीर आरोप: ममता ने मतदाताओं को सचेत करते हुए कहा कि उनके पास जानकारी है कि वोटिंग मशीनों (EVM) के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि “खराब मशीन में आप जिसे भी वोट देंगे, वह बीजेपी के खाते में चला जाएगा।”

• ‘मशीन पहारा दें’ का आह्वान: ममता ने समर्थकों से अपील की कि मतदान से लेकर काउंटिंग तक मशीनों की निगरानी करें। उन्होंने यहां तक कहा, “जरूरत पड़े तो खाना मत बनाइए, लेकिन वोटिंग मशीन का पहरा दीजिए।”

• पुलिस और सुरक्षा बलों पर निशाना: ममता ने स्थानीय पुलिस को ‘बीजेपी का आदमी’ करार देते हुए कहा कि “यहां की पुलिस भी मुझे भूल गई है।” उन्होंने केन्द्रीय बलों के हस्तक्षेप के प्रति भी जनता को आगाह किया।

• NRC और वक्फ सम्पत्ति: केन्द्र को चुनौती देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि बंगाल में एनआरसी (NRC) लागू नहीं होने देंगी और वक्फ सम्पत्तियों पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने ‘मोटा भाई’ (अमित शाह) का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

• सेटिंग थ्योरी पर पलटवार: वामपंथियों (बाम) द्वारा लगाए जा रहे ‘टीएमसी-बीजेपी सेटिंग’ के आरोपों पर ममता ने पलटवार किया और पूछा कि “SIR के समय जब लोग रो रहे थे, तब आप कहां थे?”

राजनीतिक विश्लेषण

ममता बनर्जी का यह बयान उनकी ‘रक्षात्मक और आक्रामक’ दोनों रणनीतियों को दर्शाता है। EVM पर सवाल उठाकर वे हार की स्थिति में पहले से एक आधार तैयार कर रही हैं या फिर अपने कैडर को अतिरिक्त सतर्क रहने का संदेश दे रही हैं। पुलिस को ‘बीजेपी का आदमी’ बताना यह संकेत देता है कि उन्हें राज्य के प्रशासनिक ढांचे पर अब भरोसा नहीं रहा है। दूसरे चरण की 142 सीटों पर होने वाला मतदान बेहद निर्णायक है, इसलिए ‘वोट स्लिप’ की फोटो कॉपी रखने और मशीन की रखवाली करने जैसी बातें उनके समर्थकों में उत्साह और सतर्कता भरने की कोशिश है।

ममता बनर्जी ने मतदाताओं को दी यह खास सलाह

ममता ने मतदाताओं से कहा कि जो वोटर स्लिप बीएलओ (BLO) द्वारा दी जाएगी, उसकी फोटो कॉपी करवाकर सुरक्षित रख लें, ताकि किसी भी गड़बड़ी से बचा जा सके।

दूसरे चरण का मतदान इन जिलों और सीटों पर होना है

दूसरे व अंतिम चरण में 29 अप्रेल को कोलकाता और दो 24 परगना सहित कुल सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

ममता ने मोटा भाई (अमित शाह) पर यह टिप्पणी की

ममता ने कहा कि ‘मोटा भाई’ ने एनआरसी और वक्फ सम्पत्तियों को लेकर कई कोशिशें कीं, लेकिन बंगाल की महिलाओं ने उनके मंसूबों को रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.