पीड़िता के पिता ने बताया कि दिल्ली जाते ही आरोपी लड़के ने उनकी बेटी से कहा कि मस्जिद चलना है, वहां शादी करना है। इसके बाद ही उसके असली नाम और धर्म का पता चला।
एनसीआई@भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंस्टाग्राम के जरिए पहचान छिपाकर धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का एक गम्भीर मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को कृष जैन बताने वाला आरोपी वास्तव में लखनऊ निवासी जुम्मन अंसारी निकला। पहले तो जुम्मन युवती को नशे के लड्डू खिलाकर दिल्ली ले गया। फिर वहां मस्जिद में चलकर निकाह का दबाव बनाने लगा तब लड़की को पता चला कि उसका नाम कृष जैन नहीं, बल्कि जुम्मन अंसारी है। भोपाल की निशातपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
ट्रू कॉलर पर नाम आता था रॉकी शर्मा
निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती की पहचान इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी। आरोपी ने हिन्दू नाम कृष जैन बताया था। वहीं, ट्रू कॉलर पर उसका नाम रॉकी शर्मा आता था। इसे ही बताकर युवती को अपने जाल में फंसाया।
युवती को खिलाया नशीला लड्डू
लड़की के पिता के अनुसार, 23 जुलाई को जुम्मन ने उनकी बेटी को करोंद चौराहे बुलाया और फिर बहाने से भोपाल रेलवे स्टेशन ले गया। यहां दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा लिया। साथ ही प्रसाद का लड्डू बताकर लड़की को नशीला लड्डू खिला दिया। इससे उसे होश नहीं रहा और जुम्मन उसे ट्रेन में दिल्ली ले गया। दिल्ली जाते ही आरोपी ने युवती से कहा कि मस्जिद चलना है, वहां शादी करेंगे।
धर्म परिवर्तन से लड़की ने किया इनकार तो हुआ झगड़ा
तब ही लड़की को मालूम चला कि लड़के का नाम कृष जैन नहीं, जुम्मन अंसारी है। इसके बाद स्टेशन पर ही दोनों के बीच विवाद और हंगामा शुरू हो गया। लड़की का कहना था कि वह हिन्दू है, धर्म परिवर्तन नहीं करेगी।
जीआरपी पुलिस ने लड़के को लिया हिरासत में
लड़की के पिता ने बताया की लड़की के गायब होते ही भोपाल के निशातपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग से सम्पर्क साधा गया।
पुलिस के अनुसार, भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती की करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने अपना नाम कृश जैन और लखनऊ का निवासी बताया। कुछ समय पहले वह भोपाल के करोंद क्षेत्र में आकर रहने और काम करने लगा। कुछ दिन पहले उसने युवती को मिलने के बहाने करोंद चौराहे पर बुलाया। वहां से भोपाल रेलवे स्टेशन ले गया, जहां से दोनों दिल्ली रवाना हो गए।
इधर, युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही संदेह के आधार पर पुलिस को कृष जैन बताने वाले युवक और उनकी बेटी के फोटो भी उपलब्ध कराए। इन फोटुओं को विभिन्न जीआरपी थानों को भी भेज दिया गया। इसके बाद दिल्ली स्टेशन पर झगड़ रहे लड़की और लड़के को वहां की जीआरपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले का पता चलने पर भोपाल पुलिस से मिले फोटुओं से मिलान कर उसे सूचना दी। इस पर दिल्ली पहुंच कर भोपाल पुलिस जुम्मन अंसारी और लड़की को ले आई। बाद में जुम्मन के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिन्दू संगठनों में आक्रोश
भोपाल में हुई लव जिहाद की इस घटना से हिन्दू संगठन आक्रोशित हैं। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि शहर काजी शाही इमाम फतवा जारी करें, जो लव जिहाद करेगा, उसे मुस्लिम समाज से निष्कासित किया जाएगा। एमपी में लव जिहाद का कानून बनने के बाद भी मुस्लिम समाज मानने को तैयार नहीं है। लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं।
चंद्रशेखर ने कहा कि रॉकी शर्मा और कृष जैन बनकर हिन्दू से दोस्ती की। जबकि कभी भी किसी रमेश ने जावेद बनकर मुस्लिम लड़की के साथ गलत नहीं किया। हिन्दू लड़कियां सतर्क रहें। अब हिन्दू लड़कियां सिर्फ हिन्दुओं से दोस्ती करें। हिन्दुओं को ही घर के अंदर लाएं।
