एनसीआई@प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
प्रयागराज कमिश्नरेट के हंडिया थाना पुलिस ने गौ वध निवारण कानून के तहत एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से और इनकी निशानदेही पर गौ वंश की खाल, मांस बेचने से मिले 880 रुपए, 3 चापड़ और 2 लकड़ी के ठिहे बरामद किए हैं। चापड़ एक प्रकार का बड़ा, चौड़ा और धारदार लोहे का हथियार या चाकू होता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर मांस काटने, सब्जियां या कड़े खाद्य पदार्थों को टुकड़ों में बांटने के लिए किया जाता है। आजकल इसे कई जगहों पर आपराधिक वारदातों या हिंसा में भी इस्तेमाल किए जाने के कारण खबरों और चर्चाओं में देखा जाता है।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता नागेश कुमार त्रिपाठी (निवासी चौरा बडैरा) की गाय 3 सितम्बर 2026 को खूंटे से गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान 6 सितम्बर को बजहा मिश्रान की झाड़ियों के पास एक कुएं से गाय के अवशेष मिले। शिकायतकर्ता की तहरीर पर हंडिया थाने में एफआईआर नंबर 471/2026, धारा 303(2) बीएनएस और 3/5/8 गोवध निवारण कानून के तहत 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

गंगानगर जोन के पुलिस अधिकारियों की देखरेख और एसीपी हंडिया के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस टीम ने 7 सितम्बर 2026 को कार्रवाई की। टीम रचना शुक्ला उर्फ रंजना (52 वर्ष), इसके पुत्र सागर शुक्ला उर्फ छोटू (22) और बेटी अनीता शुक्ला (20 वर्ष) को बजहा मिश्रान के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं परिवार के दो अन्य सदस्य रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 भी जोड़ी गई है।
इस कार्रवाई में सीनियर सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर गौरव तिवारी, विनय सिंह राठौर, महिला सब-इंस्पेक्टर सुभी वर्मा, आराधना सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
