एनसीआई@बूंदी
नगरीय निकाय आम चुनाव, 2026 के तहत सोमवार 14 सितम्बर को बूंदी नगर परिषद सहित नगरपालिका केशवरायपाटन, इन्द्रगढ़, लाखेरी, हिंडोली, देई, नैनवां और कापरेन नगरपालिका चुनाव की मतगणना हुई।
घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार बूंदी नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी के 29 सदस्य (पार्षद), कांग्रेस के 20 तथा 11 सदस्य निर्दलीय विजयी हुए। नतीजे आते ही 3 निर्दलीय पार्षदों – वार्ड 1 की प्रभात देवी, वार्ड 3 के आत्माराम चौपदार और वार्ड 16 के विशाल शर्मा ने भाजपा ज्वाइन कर ली। इसके बाद भाजपा का आंकड़ा 32 हो गया और उसने बहुमत हासिल कर लिया। बूंदी सहित जिले के अन्य निकायों में भी मिली अच्छी बढ़त के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया। वहीं तीन निकायों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत बनकर सामने आई है। इन निकायों के कांग्रेस कार्यकर्ता भी खुशी मना रहे हैं।
वहीं, केशवरायपाटन में भाजपा के 12, कांग्रेस के 3 और 10 निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए। कापरेन में 11 भारतीय जनता पार्टी के, 11 कांग्रेस के तथा 3 निर्दलीय सदस्य विजयी हुए। नैनवां नगरपालिका में कांग्रेस 11, भारतीय जनता पार्टी के 8 तथा 6 निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए। हिंडोली नगर पालिका में कांग्रेस के 12, भारतीय जनता पार्टी के 7 तथा एक निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुआ। इन्द्रगढ़ नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी के 12 सदस्य व कांग्रेस के 8 सदस्य निर्वाचित हुए। लाखेरी में कांग्रेस के 17, भारतीय जनता पार्टी के 16 तथा 2 निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए। देई नगरपालिका में 11 भाजपा, 7 कांग्रेस तथा 2 निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए।

बूंदी नगरपरिषद में विजयी रहे व हारे निकटतम प्रत्याशी
हरा दिया।नगर परिषद बूंदी में वार्ड 1 में प्रभात देवी (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार सैनी (भाजपा) को 324 मतों से, वार्ड 2 में पप्पू लाल बैरवा (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजकुमार को 160 मतों से, वार्ड 3 में आत्माराम (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीतिन मेघवंशी (भाजपा) को 201 मतों से, वार्ड 4 में नरेंद्र मीणा (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महावीर मीणा (कांग्रेस) को 123 मतों से, वार्ड 5 में सोनिया सिंह (भाजपा) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी संपत कंवर राजपूत (निर्दलीय) को 647 मतों से, वार्ड 6 में रामवीर (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यश मोदी (भाजपा) को 161 मतों से, वार्ड 7 में सुनीता गुर्जर (निर्दलीय) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सुगना बाई (कांग्रेस) को 201 मतों से, वार्ड 8 में ममता कुमारी (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुगन भील (कांग्रेस) को 138 मतों से, वार्ड 9 में आकाश सैनी (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद गोचर (निर्दलीय) को 137 मतों से, वार्ड 10 में प्रेम शंकर (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जितेन्द्र डागर (भाजपा) को 110 मतों से, वार्ड 11 में छोटूलाल (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंजली वर्मा (निर्दलीय) को 125 मतों से, वार्ड 12 में महादेव (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवकरण (भाजपा) को 113 मतों से, वार्ड 13 बाल किशन सोनी (भाजपा) ने निकटतम प्रतिद्वंदी रीना कुमार सोनी (कांग्रेस) को 101 मतों से, वार्ड 14 में मीना कुमारी (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश (भाजपा) को 35 मतों से, वार्ड 15 में अंजु बाला (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा (निर्दलीय) को 134 मतों से, वार्ड 16 में विशाल (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरीश कपूर (निर्दलीय) को 76 मतों से, वार्ड 17 में जीशान अली (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जहीर मोहम्मद (कांग्रेस) को 409 मतों से, वार्ड 18 में नगेन्द्र शर्मा (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रोहित दाधीच (कांग्रेस) को 271 मतों से, वार्ड 19 में रंजना (भाजपा) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी गीता सोनी (कांग्रेस) को 220 मतों से, वार्ड 20 में समरीन (कांग्रेस) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी शाहिदा (भाजपा) को 750 मतों से हरा दिया।

इसी प्रकार वार्ड 21 में किरण हाडा (भाजपा) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी निशा (कांग्रेस) को 189 मतों से, वार्ड 22 में संजय (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुरु प्रकाश साहनी (कांग्रेस) को 782 मतों से, वार्ड 23 में अनवर हुसैन (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शम्मो (कांग्रेस) को 291 मतों से, वार्ड 24 में संगीता (कांग्रेस) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा (भाजपा) को 386 मतों से, वार्ड 25 में शैलेश सोनी (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकास कुमार शर्मा (भाजपा) को 272 मतों से, वार्ड 26 में मोनिका माहेश्वरी (भाजपा) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी आशा वैष्णव (कांग्रेस) को 87 मतों से, वार्ड 27 में भरत कुमार शर्मा (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरिओम (निर्दलीय) को 576 मतों से, वार्ड 28 में मनोज कुमार (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजेन्द्र (भाजपा) को 17 मतों से, वार्ड 29 में अनीता बाई (भाजपा) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाली बाई (कांग्रेस) को 198 मतों से, वार्ड 30 में ललिता (कांग्रेस) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कुंती बाई (भाजपा) को 299 मतों से, वार्ड 31 में मोहनलाल (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अक्षत शर्मा (कांग्रेस) को 227 मतों से, वार्ड 32 में लक्ष्मण (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महावीर सैनी (भाजपा) को 312 मतों से, वार्ड 33 में आकांक्षा किराड़ (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रणजीत नायक (भाजपा) को 243 मतों से, वार्ड 34 में विजय सिंह गहलोत (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भंवरलाल (भाजपा) को 170 मतों से, वार्ड 35 में संपत (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मधुबाला (भाजपा) को 10 मतों से, वार्ड 36 में संदीप देवगन (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भूपेन्द्र सिंह (कांग्रेस) को 224 मतों से, वार्ड 37 में प्रीति गोचर (भाजपा) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी ममता सैनी (कांग्रेस) को 155 मतों से, वार्ड 38 में संध्या रावल (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मूर्ति बाई रैगर (भाजपा) को 54 मतों से, वार्ड 39 में गौरव भटनागर (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्याम सुंदर शर्मा (निर्दलीय) को 91 मतों से, वार्ड 40 में मयंक (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाल सिंह (भाजपा) को 188 मतों से, वार्ड 41 में नसीम बानो (कांग्रेस) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी जैतून (निर्दलीय) को 286 मतों से, वार्ड 42 में मोईनउल हसन (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सलीम रहमान (निर्दलीय) को 943 मतों से, वार्ड 43 में सागीर अहमद (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तौसीफ हुसैन (निर्दलीय) को 113 मतों से, वार्ड 44 में अंकित कुमार (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूरबचंद (भाजपा) को 11 मतों से, वार्ड 45 में मोहम्मद मोहसिन बेग (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महावीर प्रसाद सेन (भाजपा) को 209 मतों से, वार्ड 46 में पेन्शू सिंह (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशा (कांग्रेस) को 351 मतों से, वार्ड 47 में निशांत नुवाल (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार (भाजपा) को 231 मतों से, वार्ड 48 में बिमला (कांग्रेस) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सुहानी राठौर (भाजपा) को 96 मतों से, वार्ड 49 में हंसराज (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शंकर (कांग्रेस) को 990 मतों से, वार्ड 50 में प्रियंका (भाजपा) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी संगीता शर्मा (कांग्रेस) को 01 मत से, वार्ड 51 में उमा (भाजपा) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कैलाश बाई (कांग्रेस) को 105 मतों से, वार्ड 52 में संस्कृति जैन (भाजपा) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी मनीषा मेवाडा (कांग्रेस) को 82 मतों से, वार्ड 53 में सुरेश कुमार (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिव हर्ष (निर्दलीय) को 143 मतों से, वार्ड 54 में देवराज (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनफूल सिंह (भाजपा) को 138 मतों से, वार्ड 55 में राजेंद्र सिंह (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामहीत (कांग्रेस) को 127 मतों से, वार्ड 56 में दिलीप सिंह (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जीतेन्द्र कुमार दाधीच (कांग्रेस) को 143 मतों से, वार्ड 57 में टीकम जैन (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नितेश पांडे (भाजपा) को 146 मतों से, वार्ड 58 में मनोज कुमार (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोकेश (कांग्रेस) को 21 मतों से, वार्ड 59 में तुषार पारीक (भाजपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सलीम अख्तर (कांग्रेस) को 165 मतों से तथा वार्ड 60 में मोइनुद्दीन (कांग्रेस) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद अनीश (निर्दलीय ) को 67 मतों से हराया।
