एनसीआई@बूंदी
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा चूना पत्थर, डोलोमाइट एवं बीड़ी श्रमिकों के बच्चों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में प्री-मेट्रिक ओवदन की अंतिम तिथि बढाई गई है।
केंद्रीय बीड़ी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बूंदी के प्रभारी डॉ. मदनलाल शर्मा ने यह जानकारी दी। इस योजना के तहत प्री-मेट्रिक (कक्षा 01 से 10 तक) छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 30 सितम्बर 2026 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। इसके साथ ही, पोस्ट-मेट्रिक (कक्षा 1:0 से ऊपर) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी 31 अक्टूबर 2026 ही निर्धारित है।
डॉ. शर्मा ने बूंदी जिले के सभी बीड़ी श्रमिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने बच्चों की कक्षाओं के अनुसार जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर छात्रवृत्ति योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
