
एनसीआई@बूंदी
शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को शहर में फ्लेग मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लेग मार्च के दौरान एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने गरबा आयोजन स्थलों का भी जायजा लिया और आयोजकों व श्रद्धालुओं को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

इस दौरान एसपी अवनीश कुमार शर्मा के साथ कई अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और त्योहारों के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना कायम करना है।

