उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर के भंगवा चुंगी चौराहे पर पुलिस चौकी के ठीक बगल में एक छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल नम्बर मांगकर अभद्र व्यवहार किया
एनसीआई@प्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर के भंगवा चुंगी चौराहे पर पुलिस चौकी के ठीक बगल में एक छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल नम्बर मांगकर अभद्र व्यवहार किया। हिम्मत दिखाते हुए छात्रा ने तुरंत पास की पुलिस चौकी में शिकायत की, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सुभाष पाल पुत्र दिनेश पाल (निवासी अकारीपुर थाना मांधाता) और दक्ष पाल पुत्र शोभनाथ (निवासी भवानीगढ़ ताला थाना रानीगंज) नामक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नगर कोतवाली ले गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पिटाई करते हुए जुलूस निकाला।
गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लेकर दोनों मनचलों को फटकारती और पीटती नजर आ रही हैं, जबकि दोनों आरोपी हाथ जोड़कर और लंगड़ाते हुए चलते दिख रहे हैं। एंटी रोमियो टीम ने यह कार्रवाई की।
