एनसीआई@मुम्बई
विख्यात अभिनेता ट्राइगर श्रॉफ पर रविवार सायं 7 बजे करीब मुम्बई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग हुई है। यह फायरिंग श्रॉफ की गाड़ी के पास हुई है। मगर इस मामले में राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं। मुम्बई पुलिस की 15 टीमें इस मामले का खुलासा कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में करीब दो घंटे बाद पुलिस ने सांताक्रुज इलाके से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
घटना के समय टाइगर अपनी BMW कार में सवार थे। इन पर चार गोलियां चलाई गईं। बताया गया है कि टाइगर हर रविवार को एक जमुना बाई पार्क के ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने आते हैं। यहां से वापस लौटते समय समय यह घटना हुई। इस इलाके में काफी ट्रेफिक रहने से गाड़ी धीरे चल रही थी, तभी आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग में टाइगर श्रॉफ की कार के ड्राइवर सहित दो व्यक्ति घायल हुए। ड्राइवर फ़िरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी। वहीं, एक अन्य व्यक्ति चौहान भी घायल हुआ है। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, विदेश में बैठे लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल पंडित व हरमन संधु ने सोशल मीडिया पर इस फायरिंग की है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड में दाऊद इब्राहिम गैंग की तरह अपना खौफ व आतंक जमाने के लिए लॉरेंस विश्नोई गैंग इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। पहले भी यह गैंग इस तरह की वारदातें कर चुका है।
