सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्दी ही खत्म होने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में कब आएगी, चलिए बताते हैं।
एनसीआई@एंटरटेनमेंट डेस्क
सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। जब से इस वॉर-ड्रामा फिल्म का पहला टीजर ओर पोस्टर रिलीज हुआ है, तभी से दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की बेसब्री देखने को मिल रही है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज किया, जिसे खूब पसंद किया गया। इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
इस सरप्राइज के बाद अब सुपरस्टार के फेंस को दिपावली गिफ्ट भी मिल गया है। दरअसल, ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की थियेटर रिलीज डेट तय हो गई है। सलमान खान ने शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 को मुम्बई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की। इसके अनुसार यह फिल्म 4 दिसम्बर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कई बार देरी पोस्टपोन होने के बाद सलमान खान की ‘मातृभूमि’ 4 दिसम्बर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। पहले इसे 17 अप्रेल, 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन तब ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद से नई रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, जो अब जाकर खत्म हुआ है। नई रिलीज डेट के साथ, अब बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला श्रद्धा कपूर की बायोपिक ड्रामा ‘ईठा’ से होगा, जो इसी दिन यानी 4 दिसम्बर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मुम्बई इवेंट में हुआ ऐलान
इस तारीख की घोषणा मुम्बई में एक इवेंट में हुई। सलमान खान के साथ इस इवेंट में फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया, चित्रांगदा सिंह और फिल्म की अन्य कास्ट भी मौजूद थी। इसी दौरान ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर भी दिखाया गया और मीडिया को फिल्म की दुनिया से रूबरू कराया। मुम्बई में हुए एक एक्सक्लूसिव मीडिया इवेंट में सलमान खान ने ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के ट्रेलर का स्पेशल प्रीव्यू दिखाया और अब सुपरस्टार के फेंस इस फिल्म को देखने के इंतजार में हैं।
मातृभूमि की स्टार कास्ट और अन्य जानकारी
सलमान खान स्टारर और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का संगीत रवि बसुर, अयान लाल और हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जबकि सिनेमेटोग्राफी फसाहत खान ने की है। इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। सलमान खान को आखिरी बार रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और ‘7 डॉग्स’ में देखा गया था, जिनमें उन्होंने कैमियो रोल किए थे। मुख्य भूमिका में उनकी आखिरी फिल्म 2025 में रिलीज़ हुई ‘सिकंदर’ थी। वहीं, चित्रांगदा सिंह को आखिरी बार हनी त्रेहान की हिंदी ड्रामा फिल्म ‘रात अकेली है’ में राधिका आप्टे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था।
