मुस्लिम बहुल देश, जिसकी 96% आबादी सुन्नी मुस्लिम धर्म को मानती है। उस उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव भारत आईं। भारत में आने के बाद उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही लिखा-‘नमस्ते भारत’। इस तस्वीर में उनके माथे पर तिलक और गले में माला नजर आ रही है। लोग उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
एनसीआई@नई दिल्ली
भारत पहुंची उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव ( Saida Mirziyoyeva ) अलग ही अंदाज में नजर आईं। मुस्लिम बहुल देश की महिला अधिकारी माथे पर तिलक लगाने के साथ ही गले में फूलों की माला पहनी हुईं थीं। अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘नमस्ते भारत’। सैदा मिर्जियोयेव उज्बेकिस्तान राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की उपाध्यक्ष भी हैं।
सैदा इसलिए आईं भारत
सैदा मिर्जियोयेव के इस भारत आगमन के पीछे एक खास वजह भी सामने आई है। वह भारत के पश्चिमी तट के पास हिन्द महासागर में तैनात अमेरिकी नौसेना के विशाल विमानवाहक पोत ‘यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन’ को देखने पहुंची थीं। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और दूतावास के प्रतिनिधियों के साथ हुए इस दौरे में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। अमेरिकी नौसेना के विवरण के मुताबिक, यह दल 20 नवम्बर को CMV-22 ऑस्प्रे विमान के जरिए इस युद्धपोत पर पहुंचा था। वहां मेहमानों ने ‘केरियर एयर विंग 5’ का हवाई प्रदर्शन देखा और वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों के साथ दोपहर के भोजन के दौरान बातचीत की। इस अनुभव को साझा करते हुए सैदा मिर्जियोयेव ने कहा कि इतने बड़े पोत की कार्यप्रणाली, उन्नत तकनीक को करीब से जानना और चालक दल की दिनचर्या को समझना बेहद रोचक और शानदार रहा।
बेहतरीन तकनीक के बारे में जाना

सैदा मिर्जियोयेव ने अमेरिकी युद्धपोत देखने के बाद कहा, ‘अमेरिकी दूतावास और सर्जियो गोर (अमेरिकी राजदूत) के साथ मैंने भारत के तट के पास मौजूद दुनिया के सबसे बड़े विमान वाहक पोतों (एयरक्राफ्ट केरियर) में से एक ‘यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन’ का दौरा किया। यह देखना बहुत दिलचस्प था कि इतना विशाल जहाज कैसे काम करता है। इसकी बेहतरीन तकनीक को करीब से जानना और इसके चालक दल (क्रू) के रोजमर्रा के जीवन के बारे में समझना एक शानदार अनुभव रहा।
अमेरिकी नौसेना ने की पुष्टि
दरअसल, भारत के पश्चिमी तट के पास हिंद महासागर में अमेरिका एयरक्राफ्ट केरियर ‘यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन’ मौजूद है। उज्बेकिस्तान की महिला अधिकारी इस एयरक्राफ्ट कैरियर का दौरा करने आई थीं। अमेरिकी नौसेना ने भी पुष्टि की कि 20 नवम्बर को सर्जियो गोर और एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल CMV-22 ऑस्प्रे विमान के जरिए इस विमानवाहक पोत पर पहुंचे। इस टूर में मेहमानों ने ‘केरियर एयर विंग 5’ का विमानन प्रदर्शन देखा और सीनियर नौसेना अधिकारियों के साथ लंच पर चर्चा की।
भारत-उज्बेकिस्तान के रिश्तों के बारे में जानें
उज्बेकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते वर्तमान में बहुत गहरे हैं। दोनों देशों के सम्बंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंच चुके हैं। अगस्त 2026 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्बेकिस्तान की यात्रा की थी, जिसके बाद दोनों देशों ने उच्च स्तर पर रिश्तों को अपग्रेड किया था।
उज्बेकिस्तान का इतिहास ऐसा रहा है
उज्बेकिस्तान का इतिहास हजारों साल पुराना है। इस देश में समरकंद, बुखारा और फरगाना घाटी जैसे ऐतिहासिक शहर हैं। उज्बेकिस्तान 1924 से लेकर 1991 तक सोवियत संघ (USSR) का हिस्सा भी रहा है।
