एनसीआई@बूंदी
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के तहत आज बुधवार को बूंदी जिला प्रमुख पद के लिए मतदान के बाद मतगणना हुई।
इसमें कांग्रेस की उम्मीदवार हंसा गुर्जर ने 20 वोट लेकर बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के पुत्र मनीष सैनी ( 7 वोट) को बड़े अंतर से हरा दिया।
उल्लेखनीय है कि बूंदी जिला परिषद की 27 में से 21 सीटें कांग्रेस के पास हैं। इसलिए उसकी जीत स्वभाविक है। मगर फिर भी कांग्रेस उम्मीदवार को 21 की बजाए 20 वोट ही मिले हैं। जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 6 की बजाए 7 वोट मिले। बूंदी जिला प्रमुख बनने के लिए 14 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पास बहुमत से 7 सीटें अधिक हैं।
इससे पहले जिला प्रमुख पद के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। दोपहर एक बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर तीन बजे मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक मतदान होना था। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित होना था।
