टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दो भारतीय क्रिकेटरों ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। पहले विराट कोहली ने कहा कि यह उनका आखिरी टी 20 क्रिकेट मैच था, तो वहीं इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी 20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क
भारत ने शनिवार को साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दे कर टी 20 वर्ल्ड कप हासिल कर लिया। इससे देशभर में तगड़े जश्न का माहौल है। इस बीच एक-एक करके दो भारतीय क्रिकेटरों ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।
पहले विराट कोहली ने कहा कि यह उनका आखिरी टी 20 क्रिकेट मैच था। इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी 20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।
आईसीसी ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हेंडल पर इसकी जानकारी दे दी। आईसीसी ने लिखा, “विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी 20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का फैसला किया है।”
