मुरादाबाद में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दरिंदगी की पराकाष्ठा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चार युवकों ने 14 साल की दलित लड़की का अपहरण कर, दो माह तक उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उन्होंने तेजाब से उसके हाथ पर लिखा ॐ भी मिटा दिया और उसे जबरन बीफ खिलाया।
एनसीआई@मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां 4 युवकों ने 14 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ दो माह तक गैंगरेप किया। इसी के साथ उन्होंने लड़की के हाथ पर बने हुए ॐ के चिह्न को मिटाने के लिए उस पर एसिड डाल दिया। पीड़िता जब खाने को कुछ मांगती थी तो आरोपी उसे जबरन बीफ खिलाते थे।
यहां बड़ी बात यह है कि इस दिल दहला देने वाली घटना के सामने आने के बाद भी वे दलित संगठन और राजनीतिक पार्टियां, जो आमतौर पर आसमान सिर पर उठा लेती हैं, ये सब तकरीबन खामोश हैं।
एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
भगतपुर थाने में पीड़िता की चाची ने इस मामले की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 137(2), 70(1), 123, 127(4), 299, 351(3), 124(1), पॉस्को की धारा 5, 6 एवं एससी /एसटी एक्ट में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को पकड़ भी लिया, वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।
जबरन कार में खींच ले गए थे आरोपी
पीड़िता की चाची की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि उसकी जेठानी की 14 साल की बेटी 2 जनवरी को कपड़े सिलवाने के लिए टेलर के पास बाजार जा रही थी। रास्ते में गांव के ही रहने वाले सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ नाम के युवकों ने उसे जबरन कार में खींच लिया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब लड़की को होश आया तो उसने अपने आप को एक कमरे में पाया। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। इसी कमरे में आरोपियों ने दो महीने तक उसके साथ गैंगरेप किया।
पूरे दो महीने बाद बदहाल-बदहवास घर लौटी
पीड़िता की चाची ने कहा कि लड़की के लापता होने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। हमने 3 जनवरी को उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं लगी। इसके बाद 2 मार्च को लड़की अचानक किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत बेहद खराब थी। वह बदहाल और बदहवास थी।
होश आने पर रेप करते, खाना मांगने पर बीफ खिलाते
पीड़िता की चाची ने आगे बताया- घर पहुंचकर बेटी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दो महीने तक दरिंदगी की। जब भी उसे होश आता और वह खाना मांगती थी, तब आरोपी उसे खाने में बीफ देते थे। जब नाबालिग पीड़िता उसे खाने से मना करती थी तो आरोपी उसे जबरन यह मीट खिलाते थे।
तेजाब से मिटाया हाथ पर बना ॐ का टेटू
शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता के हाथ पर ॐ का टेटू था, जिसे आरोपियों ने तेजाब डालकर मिटा दिया। वे उसके चेहरे पर भी तेजाब डालने की धमकी देते थे। लगातार पिछले दो महीने से पीड़िता के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपियों ने उसे भोजपुर में छोड़ दिया था। साथ ही धमकी दी थी कि अगर घर पर बताया तो तुझे और तेरी चाची को उठा लेंगे।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 3 मार्च को एक तहरीर प्राप्त हुई थी। इसमें एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप होने की बात कही गई थी। बताया गया था कि जब वह नाबालिग बाजार गई थी, तब चार लोग उसे जबरदस्ती उठाकर लेकर गए थे। दो महीने तक उसका बलात्कार हुआ। इस मामले में थाना भगतपुर में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
