एनसीआई@कोटा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोटा की ओर से महाष्टमी के अवसर पर रविवार रात महावीर नगर एक्सटेंशन स्थित एलबीएस केम्पस में डांडिया महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना के साथ इसका शुभारम्भ किया। इस आयोजन में कायस्थ समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे मां की भक्ति से सराबोर गरबा की धुनों पर देर तक झूमते रहे।

समाज के सभी वर्गों को जोड़ने व प्रतिभा प्रदर्शन का मौका: माथुर
इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने अपने सम्बोधन में कहा- “डांडिया महोत्सव पारिवारिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। यह समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि महासभा की ओर से पिछले छह वर्षों से नवरात्रि के अवसर पर निरंतर डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर भर के कायस्थ समाज के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकता को मजबूत करने के साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवंत भी बनाए रखते हैं।”
प्रतिभागियों ने आयोजन को बना दिया यादगार: कुलश्रेष्ठ
कार्यक्रम संयोजक राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि महोत्सव के दौरान पारम्परिक गरबा एवं डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने आकर्षक पारम्परिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। बच्चों एवं वयस्कों के लिए अलग-अलग समूहों में बेस्ट ड्रेस्ड मेल, बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल और बेस्ट डांडिया डांसर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विजेताओं के चयन में वेशभूषा भी रही आधार: सक्सेना
महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि प्रतिभागियों की पारम्परिक वेशभूषा, नृत्य कौशल एवं प्रस्तुतियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता की निर्णायक शालिनी भटनागर एवं नमिता सक्सेना रहीं।
इन प्रतिभागियों को प्रथम रहने पर किया सम्मानित
प्रतियोगिताओं में नितांजलि भटनागर, उर्मिला विनोद सक्सेना, अभिषेक, यथार्थ सक्सेना, राधा श्रीवास्तव, शोभना श्रीवास्तव व ईशान आयुषी जौहरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के उत्साह, आकर्षक वेशभूषा एवं नृत्य प्रस्तुतियों की सराहना की।

डॉ.विवेक श्रीवास्तव व कुमार सुनील भटनागर रहे आकर्षण
महासभा के जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ.विवेक श्रीवास्तव को IEEE दिल्ली का वाइस चेयरमैन बनने पर व कुमार सुनील भटनागर को इंदौर में आयोजित लंदन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड म्यूजिक नाइट में लगातार किशोर कुमार के गीतों की शृंखला में अपनी प्रस्तुतियों के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने पर महासभा की ओर से सम्मानित किया गया।

इन गणमान्य चित्रांशजनों की रही सहभागिता
डांडिया महोत्सव में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना, महिला जिलाध्यक्ष अनीता माथुर, राहुल कुलश्रेष्ठ, वंदना सक्सेना, उर्मिला माथुर, कमल कुलश्रेष्ठ, पीके कुलश्रेष्ठ, ओपी माथुर, किशोर माथुर, रूपेश माथुर, नितिन नरेश भटनागर, मयूर सक्सेना, ऋषभ माथुर, सीपी सक्सेना, विनीत महोबिया, शिल्पा माथुर, नलिनी कुलश्रेष्ठ, शीला माथुर, सपना भटनागर, शिखा कुलश्रेष्ठ, शिखा कुलश्रेष्ठ, विवेक राय, शुभम सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, मोनिका श्रीवास्तव, यथार्थ सक्सेना सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य शामिल रहे।

वंदना सक्सेना व ईशान जौहरी का दमदार संचालन
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। महोत्सव ने सामाजिक एकजुटता, पारिवारिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक परम्पराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया।कार्यक्रम का शानदार संचालन वंदना सक्सेना एवं एंकर ईशान जौहरी ने किया।

