April 30, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का भी एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर के 49 दिन बाद यूपी एसटीएफ को मिली कामयाबी

गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का भी एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर के 49 दिन बाद यूपी एसटीएफ को मिली कामयाबी

एनसीआई@प्रयागराज/झांसी

उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी पुलिस ने गुरुवार को मार गिराया। यह एनकाउंटर झांसी के बड़ागांव में परीछा डैम के पास एसटीएफ ने किया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम था। इनके पास से विदेशी हथियार भी मिले हैं।

असद अपनी मां शाइस्ता परवीन के साथ। (फाइल फोटो)। शाइस्ता परवीन अभी फरार है।
असद अपनी मां शाइस्ता परवीन के साथ। (फाइल फोटो)। शाइस्ता परवीन अभी फरार है।

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद ही ये फरार चल रहे थे। एसटीएफ लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी। झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया। एसटीएफ डीआईजी अनंत देव तिवारी ने कहा,’असद और मकसूद को हमारी टीम ने मार गिराया है। इनके पास से पिस्टल, रिवाल्वर और विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।’

उमेश पाल की पत्नी मंजू पाल एनकाउंटर की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए।
उमेश पाल की पत्नी मंजू पाल एनकाउंटर की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए।

उमेश पाल की मां बोलीं- मेरे बेटे को सरेआम गोली मार दी। आज की कार्रवाई से हम लोगों को थोड़ी सी शांति मिली है। मेरे बेटे के हत्यारे मारे गए। ये जो 2 एनकाउंटर हुए हैं, उन्हें पाप की सजा मिली। देर है अंधेर नहीं है। योगीजी को धन्यवाद।

इधर, अतीक की सुनवाई, उधर एनकाउंटर हुआ

एनकाउंटर की खबर उस वक्त सामने आई, जब प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी। अतीक अहमद को मंगलवार को साबरमती की जेल से प्रयागराज कोर्ट लाया गया था। उसके भाई अशरफ को भी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को दोनों से उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ करनी है। उसके पास 200 सवालों की लिस्ट है।

अतीक ने पत्नी से कहा था- बेटे ने शेरों वाला काम किया है
उमेश पाल मर्डर में असद का नाम और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शाइस्ता ने अतीक अहमद से नाराजगी जाहिर की थी। रोते हुए कहा था कि असद अभी बच्चा है। उसे इस मामले में नहीं लाना चाहिए था। यह सुनने के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद नाराज हो गया था। फोन पर डांटकर उसने शाइस्ता परवीन से कहा था, ‘असद शेर का बच्चा है। उसने शेरों वाला काम किया है। आज उसकी वजह से ही मैं 18 साल बाद चैन की नींद सोया हूं। उमेश के चलते मेरी नींद हराम हो गई थी। अब तुम बेवजह बात करके मेरा मूड न खराब करो। सब मैनेज हो जाएगा।’

Related News:-

कोर्ट रूम में बेटे के एनकाउंटर का पता चलते ही रोने लगा अतीक, सिर पकड़कर बैठ गया, अतीक और अशरफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

उमेश हत्याकांड में अब तक 4 एनकाउंटर

24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस अब तक 4 एनकाउंटर कर चुकी है। इससे पहले, पहला एनकाउंटर प्रयागराज में ही 27 फरवरी को अरबाज का हुआ था। अरबाज उस क्रेटा कार को चला रहा था, जिससे बदमाश उमेश पाल के घर तक पहुंचे थे। इसमें असद भी था।

असद के हाथ में अत्याधुनिक हथियार।
असद के हाथ में अत्याधुनिक हथियार।

वहीं, दूसरा एनकाउंटर 6 मार्च को हुआ था। इसमें उमेश पर पहली गोली चलाने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मुठभेड़ में मार गिराया था। अतीक के परिवार की मदद करने वाले 3 आरोपियों और करीबियों के घर बुलडोजर चला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.