एनसीआई@जयपुर
राजस्थान का मुख्यमंत्री चुने जाने की प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं।इनका सभी विधायकों व पदाधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो हो चुका है। वहीं बड़ी बात यह है कि बीजेपी ने राजभवन से शाम 4.30 बजे मिलने का समय मांगा था, जो उसे मिल गया है। हालांकि मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद राजभवन जाने में कुछ देरी भी हो सकती है।
इससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाम 4.00 बजे तक ही मुख्यमंत्री का नाम सामने आ जाएगा। इसके बाद बीजेपी के पदाधिकारी राज भवन दावा पेश करने जाएंगे। ग्रुप फोटो में सबसे आगे की पंक्ति में राजनाथ सिंह व अन्य दोनों पर्यवेक्षकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी बैठी हुईं थीं। फोटो सेशन के बाद राजनाथ सिंह सभी विधायकों से बात कर रहे हैं।
