दुर्गा पंडाल में भगदड़, अभी तक 17 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल, यह संख्या बढ़ सकती है, अचानक बारिश होने से पहले से खचाखच भरे पांडाल में भीड़ बढ़ने से हुआ हादसा
एनसीआई@कोलकाता
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के चोरबागान में शनिवार रात अचानक हुई बारिश से पहले से खचाखच भरे दुर्गा पंडाल में और भी अधिक लोग घुस आए। इससे वहां भारी भगदड़ मच गई। इस बीच पंडाल का एक हिस्सा भी ढंग कर नीचे आ गिरा। इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। 40 से अधिक घायल भी बताए गए हैं। भगदड़ के बाद कई लोग जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। लोग उनकी मदद करने पहुंचे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सहित जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ राहत बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया था।

चोरबागान पंडाल में भीड़ क्यों जुटी, क्या है खास
कोलकाता का चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल इस बार अपने अनोखे ‘बियांड साउंड’ थीम की वजह से चर्चा में रहा। इस साल पंडाल को 91 साल भी पूरे हुए हैं। चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में देवी मां के अलावा गणेश और अन्य भगवान की मूर्ति भी बनाई गई है।

थीम: रोजमर्रा के शोर से दूर होकर मौन के जरिए भीतर की शांति और मां दुर्गा से जुड़ाव महसूस करना।
360-डिग्री कॉन्सेप्ट: पंडाल का डिजाइन दर्शकों को चारों तरफ से एक अलग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
आध्यात्मिक अनुभव पर जोर: थीम का उद्देश्य शोर से दूर एक शांत और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव कराना है।
थीम आर्टिस्ट: इसे कलाकार सुशांत शिबानी पॉल ने तैयार किया है। यह मेट्रो महात्मा गांधी रोड पर स्थित है।
