लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व विधायक संदीप शर्मा आमंत्रित
एनसीआई@कोटा
शिक्षा नगरी कोटा अब शिक्षा के साथ-साथ खेलों की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रही है। खेलों में भी जब बात स्केटिंग की आती है तो, इस क्षेत्र में एक्सट्रिम स्केट क्लब कोटा का नाम सामने आता है।
एक्सट्रिम स्केट क्लब कोटा वर्ष 2008 से संचालित है। संस्थान अब तक 30 हजार से भी ज्यादा बच्चों को ट्रेनिंग दे चुका है। इसमें समय-समय पर बच्चों के लिए कई प्रकार की एक्टिविटीज के साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। अमेचर रॉलर स्केटिंग एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष अकबर खान, सचिव अशरफ खान ( सैंडी सर) ने बताया कि 12 वीं स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन एक्सट्रिम स्केट क्लब कोटा द्वारा किया जा रहा है। क्लब के संस्थापक हासम खान (अंकुर सर) ने बताया कि कोटा शहर के श्रीनाथपुरम स्टेडियम में 11 अगस्त को सुबह 8 बजे से 12 वीं ओपन जिला स्तरीय रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
करीब तीन सौ प्रतियोगी भाग लेंगे
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं ओपन जिला स्तरीय रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2024 में कोटा जिले से करीब तीन सौ प्रतियोगी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 2 कैटेगरी हैं और 8 एज ग्रुप हैं। प्रतियोगिता में 4 साल से लेकर 18 प्लस तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। एक एज ग्रुप में 18 विजेता रहेंगे। जिनमें 9 गर्ल्स व 9 बॉयज शामिल होंगे। एक एज ग्रुप में तीन विनर्स होंगे। सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
ये गणमान्य होंगे शामिल
12 वीं ओपन जिला स्तरीय रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2024 के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, जिला शिक्षा अधिकारी यतीश कुमार विजयवर्गीय, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन राजेश बिरला, एसपी सिटी डॉ. अमृता दुहन,शारिरिक शिक्षक संदीप पॉल, रॉयल एंजेलस कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर चित्रांक विजय व माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के संस्था प्रधान अमित शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है।
