February 16, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोरोना से मरे पत्रकारों को ‘कोविड योद्धाओं’ की श्रेणी में रखा जाए: पीसीआई

कोरोना से मरे पत्रकारों को ‘कोविड योद्धाओं’ की श्रेणी में रखा जाए: पीसीआई

एनसीआई@नई दिल्ली
भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले पत्रकारों को चिकित्सकों एवं अन्य आवश्यक सेवा कर्मियों की तरह ही ‘कोविड योद्धा’ श्रेणी में शामिल किया जाए और उन्हें भी समान लाभ दिए जाएं। पीसीआई ने केन्द्र और सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को लिखे पत्र में कहा है कि, सरकार की योजनाओं की तर्ज पर पत्रकारों के लिए समूह बीमा योजना बनाई और लागू की जाए।
पीसीआई ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव में कहा, ‘‘परिषद केन्द्र सरकार से सिफारिश करती है कि वह कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले पत्रकारों को भी चिकित्सकों एवं अन्यों की तरह कोविड योद्धा की श्रेणी में शामिल करे और उन्हें भी समान लाभ प्रदान किए जाएं।’’ प्रेस एसोसिएशन के साथ कुछ अन्य पत्रकार संगठनों ने यह प्रस्ताव भेजा था। पीसीआई ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के सभी प्रमुख सचिवों को इसी प्रस्ताव से सम्बन्धित पत्र भेजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.