AUS vs IND : कन्कशन की वजह से ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज से बाहर हुए जडेजा, इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस
Ravindra Jadeja ruled out, Shardul Thakur added to Team India squad for T20I series against Australia
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा कन्कशन की वजह से बाहर हो गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में चोटिल होने के बाद जडेजा कन्कशन का शिकार हो गए थे। इसकी वजह से दूसरी पारी में फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे थे। कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में चहल को टीम में शामिल किया गया था। भारत को अभी इस सीरीज में दो और मैच खेलने हैं।
आखिरी ओवर में स्टार्क की एक गेंद जडेजा के बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए उनके हेलमेट पर लग गई थी। बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा इनिंग के बीच उनके कन्कशन की पुष्टि की गई थी। जडेजा अब ऑब्जर्वेशन में रहेंगे और जरूरत पड़ने पर शनिवार को उनका स्कैन भी होगा।
अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने रविंद्र जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर को भारत की T20I टीम में शामिल किया है।
भारत की T20I टीम: विराट कोहली (c), केएल राहुल (VC & WK), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी , नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर।
