हिंडोली पंचायत समिति में कल मतदान, जानें कई दिलचस्प बातें
एनसीआई@बून्दी
जिले में पंचायतराज आम चुनाव, 2020 के चौथे चरण में हिंडोली पंचायत समिति में 5 जिला परिषद व 23 पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता ने मतदान दिवस पर पंचायत समिति हिंडोली के सम्पूर्ण क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
217 बूथों पर 1.64 लाख मतदाता करेंगे मतदान
हिंडोली पंचायत समिति में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन में 1 लाख 64 हजार 212 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 217 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के बीच उचित दूरी के लिए गोले बनाए गए हैं। सभी मतदान केन्द्र सेनेटाइज कराए गए हैं। मतदान केन्द्रों में प्रवेश के लिए मास्क अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों पर सेनेटाइजर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
पंचायत समिति सदस्य के लिए 50 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
पंचायत समिति हिंडोली में वार्ड 1 में भाजपा से बाबूलाल रैगर, कांग्रेस से दुर्गालाल बैरवा, वार्ड 2 में कांग्रेस से मनभर, भाजपा से कृष्णा पंवार, वार्ड 3 में कांग्रेस से सम्पत, भाजपा से आशा कुमारी, निर्दलीय फूली बाई, वार्ड 4 में भाजपा से कृष्णा देवी, कांग्रेस से कैलाश कंवर, वार्ड 5 में भाजपा से ओमप्रकाश, कांग्रेस से रामरतन, वार्ड 6 में भाजपा से द्वारिका कुमारी, कांग्रेस से बंटी कुमारी, वार्ड 7 में कांग्रेस से भवंरलाल, भाजपा से मोरपाल, निर्दलीय छीतर, वार्ड 8 में कांग्रेस से शंकुतला व्यास, भाजपा से राजेश कंवर, निर्दलीय तारा बाई, वार्ड 9 में कांग्रेस से दुर्गालाल, भाजपा से सायरा, वार्ड 10 में कांग्रेस से बलराम, भाजपा से महादेेव मीणा, वार्ड 11 में कांग्रेस से संजू बाई, भाजपा से चिरंजीव, निर्दलीय बीना कुमारी, वार्ड 12 में कांग्रेस से निशा सोमानी, भाजपा से पिंकी कुमारी, वार्ड 13 में भाजपा से नरेश कोटवाल, कांग्रेस से गायत्री देवी, वार्ड 14 में कांग्रेस से रेखा बाई, भाजपा से नीलम बाई, वार्ड 15 में भाजपा से कैलाशी, कांग्रेस से रामधारा, वार्ड 16 में भाजपा से छम्मा बाई, कांग्रेस से उर्मिला, वार्ड 17 में कांग्रेस से बीला, भाजपा से अर्चना कंवर, वार्ड 18 में कांग्रेस से मुकेश, भाजपा से नारायण बैरवा, वार्ड 19 में कांग्रेस से तुलसी सैनी, भाजपा से सोना, वार्ड 20 में भाजपा से हनुमान, कांग्रेस से राजेन्द्र कुमार, वार्ड 21 में भाजपा से सुप्रिया धाबाई, कांग्रेस से चन्द्रकला, वार्ड 22 में भाजपा से पोखर लाल, कांग्रेस से राधेश्याम तथा वार्ड 23 में कांग्रेस से त्रिलोक व भाजपा से ओमप्रकाश प्रत्याशी हैैं।
5 जिला परिषद सदस्यों के लिए भी वोटिंग
पंचायतराज चुनाव के तहत हिंडोली पंचायत समिति में 5 जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए भी शनिवार को मतदान होगा। इनमें वार्ड संख्या एक से इंडियन नेशनल कांग्रेस के बंशीलाल, भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल मीणा, वार्ड संख्या 2 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की शिल्पा सैनी, भारतीय जनता पार्टी की सुनीता गुर्जर, वार्ड 21 से भारतीय जनता पार्टी की चन्द्रावती, इंडियन नेशनल कांग्रेस की पवन कंवर, वार्ड 22 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के भंवरलाल, भारतीय जनता पार्टी के भोलाशंकर तथा वार्ड 23 से भारतीय जनता पार्टी के जितेन्द्र कुमार व इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामलाल प्रत्याशी शामिल हैं।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर उपलब्ध रहेगी व्हील चेयर
हिंडोली पंचायत समिति में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के होने वाले निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर उपलब्ध रहेगी। मतदान केन्द्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी अलग पंक्ति बनाकर उन्हें मतदान में प्राथमिकता दी जाएगी।
मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूरी तक नहीं कर सकेंगे प्रचार
मतदान केन्द्रों से 200 मीटर दूरी तक कोई भी प्रत्याशी व कार्यकर्ता किसी मतदाता से मत देने की याचना नहीं कर सकता है। राजनीतिक दलों के द्वारा भी मतदान केन्द्रों से 200 मीटर दूरी पर ही पर्ची के लिए बूथ बनाया जा सकता है, परन्तु उसमें टेन्ट नहीं लगा सकेंगे। पर्ची बूथों पर मास्क व सेनेटाइजर की पूरी व्यवस्था करनी होगी।
मतदान के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य
पंचायत समिति में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के होने वाले निर्वाचन में मतदान के लिए मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है साथ ही मतदान के दौरान मतदाता को निर्वाचन विभाग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा। वोटर कार्ड नहीं होने की स्थिति में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन-कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी फोटो पहचान पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज भी मान्य होगे।
सभी मतदान केन्द्रों को किया सेनेटाइज और
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि पंचायतराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण में 5 दिसम्बर को हिंडोली पंचायत समिति क्षेत्र में होने वाले निर्वाचन से पहले हिंडोली क्षेत्र में स्थित सभी मतदान केन्द्रों को सेनेटाइज करवाया गया है।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 गाइड लाइन कड़ाई से पालना करवाई जाए। उन्होंने बताया कि मतदान दल में शामिल कार्मिक को मास्क व सेनेटाइज उपलब्ध करवाये गए हैं। इसके चुनावकर्मी हाथों में ग्लब्स भी पहनेंगे। मतदाताओं को मतदान के लिए सोशल डिस्टेसिंग की पालना करने के साथ मास्क लगाकर आना होगा।
