April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बंगाल में नड्डा के काफिले पर हमले से भड़के योगी ने कहा- ये तृणमूल की हताशा का प्रतीक है

बंगाल में नड्डा के काफिले पर हमले से भड़के योगी ने कहा- ये तृणमूल की हताशा का प्रतीक है


Image Source : PTI FILE
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हिंसक हमला अक्षम्य व निंदनीय है। यह हमला तृणमूल कांग्रेस की आगामी चुनावों में संभावित हार से उपजी हताशा का प्रतीक है। यह घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।’

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा कि, ‘बीजेपी के कार्यकर्ता अपने साथियों की ममता सरकार से पूरा हिसाब लेंगे। बंगाल में आज कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और सरकार समर्थित भ्रष्टाचार से बंगाल की जनता ऊब चुकी है। पूरा बंगाल बदलाव चाहता है। टीएमसी को भी इस बात का अंदेशा है कि चुनाव में उसकी हार तय है, इसलिए उनके नेता हिंसा और हत्या का कुत्सित खेल खेल रहे हैं।’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, ‘भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह और बंगाल के विकास को लेकर उनके संकल्प को ममता सरकार समर्थित हिंसा नहीं तोड़ पाएगी। भाजपा का इतिहास संघर्ष और बलिदान का है। तानाशाही और गुंडागर्दी से भाजपा का कार्यकर्ता न कभी डरा है और न ही पीछे हटा है। अपनी करारी हार देख रही दीदी यह भूल गई हैं कि दादागीरी और खून खराबे की राजनीति से बंगाल अब निजात चाहता है। बंगाल अब भाजपा की सरकार चाहता है।’

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। वह कई राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इसी दौरान डायमंड हार्बर जाते वक्त जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस हमले में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की कार पर भी पथराव किया गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.