February 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बीजेपी से बगावत कर जिला प्रमुख बनीं चन्द्रावती हुईं जबरदस्त ट्रोल

बून्दी ‌। जिला प्रमुख पद की शपथ ग्रहण करतीं चन्द्रावती।

एनसीआई@बून्दी
जिला परिषद सदस्यों के कल हुए चुनाव में बीजेपी को 12, वहीं कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं। इन आंकड़ों के हिसाब से तो आज हुए जिला प्रमुख के चुनाव में बीजेपी का उम्मीदवार चुना जाना तय था, मगर ऐसा हुआ नहीं। बीजेपी ने पुरुषोत्तम शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया तो वार्ड 21 से विजेता रहीं एक अन्य भाजपाई चन्द्रावती बगावत कर निर्दलीय के रूप में कांग्रेस के समर्थन से जिला प्रमुख बन गईं। कुल 23 वोटों में से उन्हें 13, वहीं बीजेपी उम्मीदवार पुरुषोत्तम शर्मा को 10 ही वोट मिले। मतलब बीजेपी से क्रॉस वोटिंग हुई। मगर इसके बाद भाजपा समर्थकों का चन्द्रावती के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। चन्द्रावती को कोस रहे हैं।
एक फेसबुक अकाउंट पर एक यूजर रघुवीर शर्मा ने अपना गुस्सा निकालते हुए कहा, वार्ड 21 के मतदाताओं का किया वैचारिक शोषण। वहीं नरेश सोनी ने लिखा, 8 तारीख तक तो पार्टी का प्रतीक बने हुए थे, 10 तारीख आते-आते गद्दारी का रूप हो गए। प्रशांत सैनी ने कहा, बून्दी की जनता ने बीजेपी को पदभार सम्भालने का आदेश दिया था, लेकिन कुछ दलालों की वजह से जनता को ठेस पहुंची है। इस पोस्ट पर विनीत मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, 3 साल तो कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। ऐसे मैसेज के अलावा चन्द्रावती को गद्दार आदि कहने वालों की तो कमी ही नहीं है। एक युवती ने तो चन्द्रावती की जाति का उल्लेख करते हुए कहा है कि, इस जाति के लोग तो ऐसे नहीं होते कि जिसका खाएं उसकी ही थाली में छेद करें।
ऐसे आक्रोश प्रकट करने वाले मैसेज के अलावा फेसबुक पर चन्द्रावती को बधाई देने वालों की भी कमी नहीं है। यह भी कहा जा रहा है चन्द्रावती के महिला होने के कारण लोग फिर भी अपनी भाषा में संयमित हैं।
जिला प्रमुख बनते ही कांग्रेसी हो गईं चन्द्रावती
बीजेपी से जिला परिषद सदस्य चुनी गईं चन्द्रावती ने कांग्रेस के समर्थन से जिला प्रमुख बनते ही अपना चोला भी तुरंत बदल लिया। खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.