पीएम मोदी 11 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भारती महोत्सव-2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे संबोधित
Prime Minister Narendra Modi will address International Bharati Festival 2020 on December 11, 2020 via video conferencing
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 दिसंबर, 2020 (शुक्रवार) को शाम 04:30 बजे अंतरराष्ट्रीय भारती महोत्सव-2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस साल यह महोत्सव वर्चुअल मोड में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कवि और कलाकार शामिल होंगे। महाकवि सुब्रमण्य भारती की 138वीं जयंती मनाने के लिए वनविल कल्चरल सेंटर द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
पीएम मोदी लगातार कोरोना संकट पर संवाद कर रहे हैं। 8 दिसंबर को पीएम मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि देश में 5 जी तकनीक को समय पर लॉन्च किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत टेलीकॉम उपकरण बनाने का हब बनेगा, 5जी टेक्नोलॉजी के लिए मिलकर काम करना होगा। इसके अलावा डिजिटल मिशन के तहत भारत के हर गांव और शहर को डिजिटल किया जा रहा है। गौरतलब है कि पीएम मोदी पिछले दिनों देश में बन रही कोरोना वैक्सीन का ताजा अपडेट लेने के लिए हैदराबाद, गुजरात और पुणे का दौरा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की थी।
