January 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एक ही मंडप में हुई मां और बेटी की शादी, जानें दोनों ने इस मौके पर क्या कहा

यूपी में एक ही मंडप में हुई मां और बेटी की शादी, जानें दोनों ने इस मौके पर क्या कहा

गोरखपुर(उत्तर प्रदेश)‌
जिले के पिपरौली विकास खंड में एक ही मंडप में मां और बेटी, दोनों की शादी का मामला सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरखपुर के पिपरौली विकास खंड में मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में मां और उसकी बेटी दोनों की शादी हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुल 63 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ, लेकिन मां-बेटी की शादी ने सभी का ध्‍यान आकर्षित किया। महिला के पति की लगभग 25 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। उसने अपने दिवंगत पति के छोटे भाई से शादी की है।
25 साल पहले हुई थी बेला के पति की मौत
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पिपरौली में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 53 वर्षीय एक महिला और उसकी 27 वर्षीय बेटी की शादी हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि महिला बेला की शादी हरिहर से हुई थी, जिसकी 3 बेटियां और दो बेटे हैं। उन्होंने बताया, ‘बेला के पति हरिहर की मौत करीब 25 वर्ष पहले हो गई थी। अब उसकी शादी अपने पहले पति के छोटे भाई 55 वर्षीय जगदीश के साथ हुई जो अभी तक अविवाहित थे। जबकि उसी सामूहिक समारोह में बेला की छोटी बेटी इंदू की भी शादी हुई।
मां और चाचा ने हमारी देखभाल की
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समारोह में एक मुस्लिम जोड़े सहित कुल 63 जोड़ों का विवाह पिपरौली विकास खंड के अधिकारियों के अलावा वरिष्‍ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। बेला ने कहा, ‘मेरे 2 बेटों और 2 बेटियों की शादी पहले ही हो गई है। छोटी बेटी की शादी के बाद मैंने अपने देवर (पति के छोटे भाई) के साथ अपनी शादी का फैसला किया। मेरे सभी बच्‍चे खुश हैं।’ बेला की बेटी इंदु ने कहा, ‘मेरी मां और चाचा ने हमारी देखभाल की है और मुझे बहुत खुशी है कि अब दोनों एक-दूसरे की देखभाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.