April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बून्दी: 3 पंचायत समितियों में भाजपा, 2 में कांग्रेस के उम्मीदवार उप प्रधान बने

बून्दी: 3 पंचायत समितियों में भाजपा, 2 में कांग्रेस के उम्मीदवार उप प्रधान बने

एनसीआई@बून्दी
पंचायतीराज आम चुनाव, 2020 के तहत जिले की पंचायत समितियों में हुए उप प्रधान पदों के निर्वाचन के सभी नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिले में कांग्रेस के 2 तथा भाजपा के 3 उम्मीदवार उप प्रधान निर्वाचित हुए।
इन परिणामों के अनुसार बून्दी पंचायत समिति में कांग्रेस के रामहेत 9 मत प्राप्त कर उप प्रधान निर्वाचित हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप कुमार को 3 मत मिले। वहीं तालेड़ा पंचायत समिति में भाजपा के राधेश्याम निर्विरोध उप प्रधान चुने गए। हिंडोली पंचायत समिति में भाजपा के मोरपाल 13 मत प्राप्त कर विजय रहे। इनकी निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस की रामधरा को 10 मत मिले। केशवरायपाटन में भाजपा के बद्रीलाल 14 मत प्राप्त कर उप प्रधान चुने गए, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ब्रह्मानंद को 9 मत प्राप्त हुए। नैनवां पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस के मोहनलाल 11 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इनके निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा प्रत्याशी कुमारी राकेश को 8 मत मिले। सम्बन्धित पंचायत समिति मुख्यालयों पर उप प्रधान पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारियों ने सम्पन्न करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.