किसान आंदोलन LIVE: बढ़ती ठंड में प्रदर्शन जारी, आज अनशन पर किसान, जानिए लेटेस्ट अपडेट
किसान आंदोलन LIVE: बढ़ती ठंड में प्रदर्शन जारी, आज अनशन पर किसान, जानिए लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान संगठन केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसान संगठनों के बीच अबतक की बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया है। ऐसे में आज किसान संगठनों के मुखियाओं ने एक दिवसीय अनशन कर रहे हैं। हालांकि इस आंदोलन के बीच रविवार को कुछ किसान संगठनों ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर कृषि कानूनों का समर्थन भी किया है। किसानों को साधन के लिए भारतीय जनता पार्टी भी हरकत में आई है। भाजपा यूपी में सोमवार से किसान सम्मेलन आयोजित करने जारी रही है। यूपी में विभिन्न जगहों पर होने वाले ये किसान सम्मेलन 18 दिसंबर तक चलेंगे और इसमें भाजपा के बड़े नेता प्रदेश के किसानों को साधने का प्रयास करेंगे। किसान आंदोलन से जुड़ी हर बड़ी खबर आप हमारे इस पेज पर पढ़ सकेंगे।
देखिए लाइव वीडियो
