April 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ICC टेस्ट रैंकिंग: विलियम्सन को पीछे छोड़ नंबर-2 पर पहुंचे कोहली, रहाणे और अश्विन की टॉप-10 में एंट्री

ICC टेस्ट रैंकिंग: विलियम्सन को पीछे छोड़ नंबर-2 पर पहुंचे कोहली, रहाणे और अश्विन की टॉप-10 में एंट्री


  • Hindi News
  • Sports
  • ICC Test Ranking Virat Kohli Displaced Williamson Rahane Bumrah Ashwin In Top 10

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दुबई2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कोहली दूसरे,विलियम्सन तीसरे और पुजारा 7वें स्थान पर काबिज हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को टेस्ट रैंकिंग जारी की। भारतीय कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को पीछे छोड़कर नंबर-2 की पोजिशन हासिल की। वहीं, अजिंक्य रहाणे ने भी बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में पहुंच गए हैं। रहाणे 726 पॉइंट्स के साथ 10वें पायदान पर हैं। बॉलर्स में जसप्रीत बुमराह 8वें और अश्विन 10वें नंबर पर आ गए हैं।

बल्लेबाजों कि रैंकिंग में स्टीव स्मिथ 911 पॉइंट्स के साथ पहले पोजिशन पर हैं। वहीं, कोहली 886 पॉइंट्स के साथ दूसरे और विलियम्सन 877 पॉइंट्स के तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने (827) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (797) 5वें स्थान पर हैं। भारत के चेतेश्वर पुजारा 7वें पायदान पर काबिज हैं। उनके 766 पॉइंट्स हैं।

ICC द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 बैट्समैन

रैंक प्लेयर देश पॉइंट्स
1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 911
2 विराट कोहली भारत 886
3 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 877
4 मार्नस लाबुशाने ऑस्ट्रेलिया 827
5 बाबर आजम पाकिस्तान 797
6 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 793
7 चेतेश्वर पुजारा भारत 766
8 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 760
9 जो रूट इंग्लैंड 738
10 अजिंक्य रहाणे भारत 726

बॉलर्स की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 904 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और न्यूजीलैंड के नील वैगनर का नंबर आता है। न्यूजीलैंड के टीम सऊदी चौथे और साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा पांचवें पोजिशन पर हैं। जसप्रीत बुमराह 779 पॉइंट्स के साथ 8वें और अश्विन 756 पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर हैं।

ICC द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 बॉलर्स

रैंक प्लेयर देश पॉइंट्स
1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 904
2 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 845
2 नील वैगनर न्यूजीलैंड 840
4 टीम सऊदी न्यूजीलैंड 825
5 कगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका 802
6 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 797
7 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 781
8 जसप्रीत बुमराह भारत 779
9 जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 769
10 रविचंद्रन अश्विन भारत 756

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 446 पॉइंट्स के साथ पहले पोजिशन पर कायम हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर 423 पॉइंट्स के साथ दूसरे और भारत के रविंद्र जडेजा तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में अश्विन 281 पॉइंट्स के साथ 6वें पोजिशन पर हैं।

ICC द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 ऑलराउंडर्स

रैंक प्लेयर देश पॉइंट्स
1 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 446
2 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 423
3 रविंद्र जडेजा भारत 397
4 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 366
5 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 298
6 रविचंद्रन अश्विन भारत 281
7 कॉलिन डी ग्रैंडहोम न्यूजीलैंड 269
8 क्रिस वोक्स इंग्लैंड 269
9 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 266
10 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 222

टीम की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

टीमों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2 मैच की टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश किया था। जिससे उनको फायदा हुआ। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की बराबर रेटिंग है। हालांकि दशमलव के कुछ अंकों में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड से आगे है। वहीं, भारत को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलना है।

रैंक देश रेटिंग
1 ऑस्ट्रेलिया 116
2 न्यूजीलैंड 116
3 भारत 114
4 इंग्लैंड 106
5 श्रीलंका 91
6 साउथ अफ्रीका 90
7 पाकिस्तान 85
8 वेस्टइंडीज 77
9 बांग्लादेश 55
10 जिम्बाब्वे 18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.