April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या


Image Source : FILE
कांग्रेस नेता और उनके भतीजे की कहासुनी के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के पहाड़ी क्षेत्र में कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बुधवार को बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे ‘पुरानी रंजिश’ में कहासुनी के बाद कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल (55) और उनके भतीजे शुभम उर्फ बच्चा (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप उनके पड़ोसी कमलेश रैकवार पर लगा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 

उन्होंने बताया कि दोहरी हत्या से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने हत्यारोपी के घर में आग लगाकर उसके परिजनों को जिंदा फूंकने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके चारों परिजनों को घर से बाहर निकालकर सुरक्षित बचा लिया है। मित्तल ने बताया कि मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बतरने के आरोप में पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार सिंह को बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘अशोक और आरोपी के बीच किसी मामले को लेकर ‘पुरानी रंजिश’ थी और इसी को लेकर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी कमलेश कुमार कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल के घर पहुंच गया था और कहासुनी के बाद उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनका भतीजा शुभम उर्फ बच्चा वहां पहुंचा तो उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से दोनों चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी।’’ मित्तल ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं और घटना की जांच की जा रही है। 

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.