April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

डिग्री कॉलेज पर छापा, गर्ल्‍स टॉयलेट में मिला दवाओं का बड़ा जखीरा

डिग्री कॉलेज पर छापा, गर्ल्‍स टॉयलेट में मिला दवाओं का बड़ा जखीरा

एनसीआई@आगरा
ताजनगरी अवैध दवाओं की बड़ी मंडी बन चुकी है। बीते दिनों पंजाब पुलिस के छापे के दौरान यहां दवाओं की तस्‍करी का मामला सामने आया था। इसके बाद गुरुवार दोपहर शहर के एक डिग्री में औषधि विभाग और पुलिस ने छापा मारा तो टीम चौंक गई। गर्ल्‍स टॉयलेट में दवाओं का बड़ा जखीरा मिला है। कालेज मैनेजमेंट इस के बारे में अभी तक कोई कागज प्रस्‍तुत नहीं कर पाया है।
औषधि विभाग की टीम ने पुलिस के साथ गुरुवार दोपहर ईएसएस डिग्री कॉलेज खासपुरा न्यू आगरा में छापा मारा। टीम ने स्कूल में गर्ल्‍स टायलेट, काॅमन रूम और लैब से दवाओं के कार्टन जब्त किए हैं। यहां से जब्त की गईं अधिकांश दवाएं डायलिसिस में इस्तेमाल होने वाली हैं, टीम जांच कर रही है।
औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि ईएसएस कॉलेज में छापा मारा गया, स्कूल में गर्ल्‍स टायलेट में दवाओं के कार्टन रखे हुए थे। इसके बाद स्कूल के कमरे खुलवाए गए, कामन रूम में बडी मात्रा में दवाओं के कार्टन मिले। केमिस्ट्री की लैब में भी दवाओं के कार्टन रखे हुए थे। कार्टन को जब्त कर पूछताछ की जा रही है। कालेज के कर्मचारियों से दवाएं किसकी हैं और क्यों रखी गईं, इसकी जानकारी ली जा रही है। यहां से मिली अधिकांश दवाएं डायलिसिस में इस्तेमाल होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.