पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा कोरोना का टीका
वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सभी मुख्यमंत्रियों को कोरोना का टीका लगेगा। दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा।
एनसीआई@नई दिल्ली
वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी मुख्यमंत्रियों को भी कोरोना का टीका लगेगा। दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जानी है। वैक्सीन को लेकर हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि घबराने की जरूरत नहीं है, दूसरे फेज में सभी को वैक्सीनेशन करा दिया जाएगा, जो भी 50 साल के ऊपर होंगे।
ऐसे में सभी सांसद और विधायक, जो 50 के ऊपर के हैं, उन्हें दूसरे चरण में कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा। देश में अभी कोरोना वैक्सीनेशन का पहला फेज चल रहा है, जिसके तहत 7 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके का पहले डोज दिया जा चुका है। स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के बाद दूसरे फेज शुरू होगा।
दूसरे फेज में सेना, अर्धसैनिक बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि दूसरा फेज कब से शुरू होगा, लेकिन दूसरे फेज की गाइडलाइन तय है। इस फेज में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों सहित कई वीवीआईपी को टीका लगेगा, क्योंकि सबकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है।
