व्यापार महासंघ, बून्दी की कार्यकारिणी घोषित
बून्दी। नवगठित व्यापार महासंघ के अध्यक्ष निरंजन जिंदल अपनी कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों के साथ।
एनसीआई@बून्दी
नवगठित व्यापार महासंघ, बून्दी के अध्यक्ष निरंजन जिंदल ने आज अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। कल रविवार को ही इस संगठन का गठन हुआ था।
अध्यक्ष जिंदल की इस घोषणा के अनुसार कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश कुमार बिलोची व अनिल चौबीसा, संरक्षक अशोक जैन (मेडिकल), विमल अग्रवाल व सोहन तोषनीवाल, सचिव जसविन्द्र सिंह जस्सी व कमलेश गौतम बनाए गए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष रोशन बिलोची, सलाहकर अशोक जैन (पेट्रोल पम्प), मनोज शर्मा (लेब), मुकेश माधवानी, सत्यप्रकाश मौजी नुवाल व अशोक अजमानी को मनोनीत किया गया है।
इसी क्रम में प्रचार मंत्री सुमित आनन्द, प्रवक्ता माधव प्रसाद विजयवर्गीय, कानूनी सलाहकार रमेश हाड़ा बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामस्वरूप राठौर, गौरव व्यास, भवानी सिंह, विजय सिंह, राकेश ओसवाल व मानस जैन को शामिल किया गया है।
