पुरुषोत्तम पारीक बने कौमी एकता कमेटी के बूंदी जिला अध्यक्ष
एनसीआई@बूंदी
प्रदेशाध्यक्ष, कौमी एकता सोसायटी राजस्थान पीरजादा अब्दुल शकूर कादरी ने सामाजिक कार्यकर्ता पुरषोत्तम पारीक को सोसायटी का बूंदी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

कादरी ने पारीक को कौमी एकता को मजबूत करते हुए जिले में सामाजिक सद्भाव, अमन शांति को बनाए रखने के लिए बूंदी की जनता व जिला प्रशासन को सहयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही शीघ्र कौमी एकता की विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को साथ में लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन करने का भी निर्देश दिया।
पारीक ने पीरजादा अब्दुल शकूर कादरी का इस नियुक्ति के लिए आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वो जिले में कौमी एकता व सामाजिक सद्भाव के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
